बॉलीवुड सितारे भी मस्ती करने में पीछे नहीं
किसी के चले जाने से जिंदगी नहीं रुकती। रितिक रोशन भी अब सुजैन खान से अपने अलगाव के झटके से उबरने में लगे हैं और दोस्तों के साथ मौज मस्ती करके खुद को खुश रख रहे हैं।
मुंबई। किसी के चले जाने से जिंदगी नहीं रुकती। रितिक रोशन भी अब सुजैन खान से अपने अलगाव के झटके से उबरने में लगे हैं और दोस्तों के साथ मौज मस्ती करके खुद को खुश रख रहे हैं।
सूत्रों ने बताया कि आइफा इंटरनेशनल अवॉर्ड्स के दौरान फ्लोरिडा के टेम्पा शहर में रितिक ने बी टाउन के दूसरे स्टार्स के साथ खूब मस्ती की। बिपाशा बसु ने सोशल साइट्स पर अपने दोस्तों के साथ मस्ती की फोटो पोस्ट की है। इस तस्वीर में रितिक रोशन, प्रियंका चोपड़ा, आदित्य रॉय कपूर, परिणीति चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और बिपाशा बसु नजर आ रही हैं। सब अपने ही धुन में दिख रहे हैं। बिपाशा ने लिखा, 'दोस्तों के साथ टेम्पा ट्रेकिंग पर।'
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही रितिक रोशन और सुजैन खान ने मुंबई कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। दोनों ने पिछले साल ही अलग रहने का फैसला कर लिया था। अर्जी दाखिल करने के दूसरे दिन ही सुजैन अपने दोस्त अर्जुन रामपाल के साथ पार्टी की।