देसी अंदाज में दिखेंगी पोर्न स्टार सनी लियोन
पोर्न स्टार सनी बॉलीवुड की ओर कदम बढ़ा चुकी हैं। हमेशा कम कपडे़ पहनने वाली सनी आपको अब घाघरा चोली पहने थिरकती हुई नजर आएंगी। सनी पहली बार कोई आइटम नंबर करेंगी। एकता कपूर की फिल्म शूट आउट एट वडाला में पहली बार सनी आइटम नंबर करती नजर आएंगी। विदेशी गर्ल सनी देसी गर्ल के अंदाज में नजर आएंगी। इ
मुंबई। पोर्न स्टार सनी लियोन बॉलीवुड में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही हैं। हमेशा कम कपडे़ पहनने वाली सनी आपको अब घाघरा चोली पहने थिरकती हुई नजर आएंगी। सनी पहली बार कोई आइटम नंबर करेंगी।
एकता कपूर की फिल्म शूट आउट एट वडाला में पहली बार सनी आइटम नंबर करती नजर आएंगी। विदेशी गर्ल सनी देसी गर्ल के अंदाज में नजर आएंगी। इस गाने में सनी ने घाघरा चोली के साथ मैचिंग ज्वैलरी पहनी है। इस गाने में तुषार कपूर और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। हमने सुना है कि तुषार इस फिल्म में अपने पापा जितेन्द्र जैसा डांस करते दिखेंगे। अब देखना होगा कि क्या तुषार अपने पापा जैसे स्टैप कर पाएंगे या नहीं।
गौरतलब है कि सनी अपनी एक्टिंग से तो दर्शकों के दिलों पर राज नहीं कर पाई, हो सकता है डांस करके दर्शकों को लुभा पाएं। फिल्म शूटआउट एट वडाला के को-प्रोड्यूसर संजय गुप्ता का ही आइडिया था कि पोर्न स्टार सनी लियोन आइटम सांग करें।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर