सही पकड़े हैं, भाभी जी के घर सनी लियोन लगाएंगी ग्लैमर का तड़का
भाभी जी घर पर हैं में ग्लैमर का तड़का लगाने सनी लियोन आने जा रही हैं। जी हां टीवी के ऑफिशियल वेबसाइट पर इस बात की जानकारी दी गई है।
नई दिल्ली। सनी लियोन इन दिनों जमकर अपनी आने वाली फिल्म 'बेइमान लव' का प्रमोशन कर रही हैं। इसी सिलसिले में वो जल्द ही फेमस टीवी शो 'भाभी जी घर पर हैं' में भी नजर आएंगी। & टीवी के ऑफिशियल वेबसाइट पर अंगूरी भाभी यानी शुभांगी आत्रे के साथ एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें दोनों इस बात की जानकारी देती नजर आ रही हैं।
पाकिस्तानी कलाकारों के बैन पर जानिए कंगना रनोट का रिएक्शन
बता दें कि शिल्पा शिंदे के जानें के बाद ये शो थोड़ा कमजोर हो गया था, लेकिन शुभांगी और शो की पूरी टीम ने एक बार फिर से इसे टीआरपी दौड़ में लाने के लिए जान लगा दी, खैर अब बेबी डॉल के जानें के बाद इससे ग्लैमर का तड़का भी देखने को मिलेगा। 3 से लेकर 7 अक्टूबर तक सनी शो में नजर आएंगी।
रंग भेद का शिकार हुईं तनिष्ठा पर बोले कृष्णा अभिषेक, कहा सब पब्लिसिटी स्टंट है
बता दें सनी की फिल्म 'बेइमान लव' में एक बार फिर से उनका बोल्ड अवतार देखने को मिलेगा। फिल्म में सनी के साथ रजनीश दुग्गल और सनी के पति डेनियल वेबर भी नजर आएंगे। ये फिल्म 14 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।