सोशल मीडिया के किंग शाहरुख तो क्वीन प्रियंका
बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान अब सोशल मीडिया के भी किंग हो गए हैं, जबकि देसी गर्ल्स के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा क्वीन बन गई हैं। 'किंग एंड क्वीन ऑफ सोशल मीडिया' की उपाधि उन्हें एक ऑनलाइन पोर्टल ने दी है। पोर्टल ने सोशल मीडिया के
मुंबई। बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान अब सोशल मीडिया के भी किंग हो गए हैं, जबकि देसी गर्ल्स के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा क्वीन बन गई हैं। 'किंग एंड क्वीन ऑफ सोशल मीडिया' की उपाधि उन्हें एक ऑनलाइन पोर्टल ने दी है। पोर्टल ने सोशल मीडिया के जरिये प्रशंसकों के संपर्क में बने रहने उनके प्रयास को सराहा है। इसके अलावा वरुण धवन को 'सेल्फी किंग', जबकि अर्जुन कपूर को सोशल मीडिया पर 'सर्वश्रेष्ठ डेब्यू' के सम्मान से नवाजा गया है।
दीपिका से विवाद पर कंगना ने निकाली जमकर भड़ास
शाहरुख (49) ने एक बयान में कहा, 'दुनिया में ऐसे बहुत लोग हैं, जिन्होंने मुझे वर्षो प्यार और सहयोग दिया। पहले प्रशंसकों से संपर्क करने व उन्हें धन्यवाद देने को सिर्फ खत व कार्ड का इस्तेमाल करता था। अब सोशल मीडिया ने जिंदगी आसान बना दी है। मैं अपने सभी प्रशंसकों के करीब जा सकता हूं। उन्हें धन्यवाद दे सकता हूं। उनसे बात कर सकता हूं।'
'मद्रास कैफे' की अभिनेत्री लीना ने राखी सावंत से भी की ठगी
वहीं प्रियंका चोपड़ा (32) की नजर में यह पुरस्कार जीतना किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा से एक क्वीन बनना चाहती थी। मैंने जब मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीती, तब खुद के एक क्वीन होने की कल्पना की, इसलिए यह पुरस्कार जीतकर मुझे वैसा ही अहसास हो रहा है। मुझे चुनने के लिए सभी का शुक्रिया।'