श्रीदेवी की अगली फिल्म 'मां' भी होगी महिला केंद्रित
श्रीदेवी की अगली फिल्म होगी, 'मां'। इसे उनके फिल्ममेकर पति बोनी कपूर बना रहे हैं। फिल्म इस साल के अंत तक फ्लोर पर चली जाएगी। बताया जा रहा है कि महिला केंद्रित इस फिल्म की कहानी मां और उसकी सोतेली बेटी के रिश्ते के इर्दगिर्द घूमती नजर आएगी।
मुंबई। फिल्मी गलियारों में चल रही चर्चा पर भरोसा किया जाए तो प्रोड्यूसर बोनी कपूर महिला केंद्रित एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। इसमें लीड रोल कोई और नहीं, बल्कि बोनी कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस श्रीदेवी निभाएंगी।
प्रीति जिंटा ने अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी...
पुराने जमाने की एक्ट्रेस श्रीदेवी साल 2012 में आई फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में नजर आई थीं। सूत्र ने बताया, 'पिछली फिल्म के परफॉर्मेंस को देखते हुए श्रीदेवी ही बोनी कपूर के अगले प्रोजेक्ट की हीरो होंगी। इसका टाइटल होगा 'मां'। हालांकि इसकी कहानी बिल्कुल अलग है। यह फिल्म पिछले दो सालों से तैयार हो रही है। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक फ्लोर पर आ जाए।'
बोनी कपूर ने इस बात को खारिज करते हुए कहा, 'यह सही नहीं है।' साल 2014 में एक इंटरव्यू के दौरान बोनी कपूर ने कहा था, 'मेरी अगली फिल्म मेरी पत्नी के साथ है। वो मेरी फिल्म की स्टार होंगी। यह महिला प्रधान फिल्म होगी। अलग जोनर में बनी फिल्म होगी।'
परिणीति चोपड़ा अगली फिल्म में बनेंगी आयुष्मान खुराना की 'बिंदु'
प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्र ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, 'इसमें कुछ बदलाव किया गया है। यह एक भावनात्मक कहानी होगी। इसमें एक महिला की अपनी सोतेली बेटी के साथ रिश्ते कैसे हैं? यह दर्शाने की बात होगी। यह अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है। जल्द ही अधिकृत घोषणा भी होगी।'