Move to Jagran APP

सोनम कपूर स्टारर नीरजा भनोट की बायोपिक फरवरी में होगी रिलीज

सोनम कपूर आजकल नीरजा भनोट की बायोपिक की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इसे अगले साल 19 फरवरी में रिलीज किया जाएगा। फिल्म 23 साल की फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा के जीवन पर आधारित है। आतंकवादियों ने नीरजा की उस समय हत्या

By Monika SharmaEdited By: Published: Fri, 27 Nov 2015 09:00 AM (IST)Updated: Fri, 27 Nov 2015 09:30 AM (IST)
सोनम कपूर स्टारर नीरजा भनोट की बायोपिक फरवरी में होगी रिलीज

मुंबई। सोनम कपूर आजकल नीरजा भनोट की बायोपिक की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। इसे अगले साल 19 फरवरी में रिलीज किया जाएगा।

loksabha election banner

प्रियंका के शो 'क्वांटिको' ने उड़ाई बॉलीवुड फिल्ममेकर्स की नींद

फिल्म 23 साल की फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा के जीवन पर आधारित है। आतंकवादियों ने नीरजा की उस समय हत्या कर दी थी जब वो हाईजैक की गई पैन एम फ्लाइट 73 के पैसेंजर्स को बचाने की कोशिश कर रही थी। ये घटना 1986 में पाकिस्तान के कराची की है।

सोनम कपूर इस फिल्म में लीड रोल यानि नीरजा का रोल प्ले कर रही हैं।

नीरजा को मरणोपरांत देश का सर्वोच्च सम्मान अशोक चक्र दिया गया था। देश में ये पुरस्कार पाने वाली नीरजा सबसे कम उम्र की इंसान थी। पाकिस्तान ने भी नीरजा को तमगा-ए-इंसानियत पुरस्कार से सम्मानित किया था।

फिल्म में नीरजा की मां के रोल में शबाना आजमी नजर आएंगी। इसका निर्देशन राम मधवानी कर रहे हैं।

शाहरुख खान ने भरी मेहफिल में थामा कृति सैनन का हाथ


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.