Move to Jagran APP

सोनम कपूर से जानिए Nepotism की Defination

सोनम कपूर की डेब्यू फिल्म 'सावरियां' थी जिसमें रणबीर कपूर भी थे।

By Rahul soniEdited By: Published: Wed, 19 Jul 2017 08:41 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jul 2017 08:41 PM (IST)
सोनम कपूर से जानिए Nepotism की Defination
सोनम कपूर से जानिए Nepotism की Defination

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। सोनम कपूर ने सोशल मिडिया पर एक ट्वीट के माध्यम से नेपोटिज्म की डेफिनेशन बताई है। उनका ट्वीट ऐसे समय में आया है जब हाल ही में हुए एक अवार्ड में करण जौहर, सैफ अली खान और वरुण धवन ने कंगना रनौत का बिना नाम लिए उन पर नेपोटिज्म के विषय को लेकर जमकर खिल्ली उड़ाई थी।

loksabha election banner

हाल ही में न्यूयॉर्क में हुए आइफा अवॉर्ड शो में एक एक्ट के जरिए करण जौहर, वरुण धवन और सैफ अली खान ने कंगना रनौत की खिल्ली उड़ाई थी। लेकिन इसके बाद वरुण ने ट्विटर पर माफी मांग ली थी। इसके बाद अब नेपोटिज्म के सब्जेक्ट पर एक्ट्रेस सोनम कपूर बोल रही हैं। दरअसल, सोनम ने अभी-अभी ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने नेपोटिज्म की डेफिनेशन बताई है। सोनम कपूर ने लिखा है, ''नेपोटिज्म - एक एेसी प्रेक्टिस जिसमें फैमेली के मैंबर्स या फैंड्स को अपने पॉवर का यूज करके फेवर किया जाता है, खास तौर पर जॉब दी जाती है। सोनम कपूर का यह ट्विट मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है कि सोनम कपूर ने ऐसा क्यों लिखा है।

यह भी पढ़ें: अभिनेता श्रेयस तलपड़े की पत्नी को स्वाइन फ्लू, अस्पताल में भर्ती

गौरतलब है कि सोनम कपूर एक्टर अनिल कपूर की बेटी हैं। सोनम कपूर की डेब्यू फिल्म 'सावरियां' थी जिसमें उनके साथ रणबीर कपूर ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.