Move to Jagran APP

ये क्या, जरा सी बात पर सोनाक्षी ने रणवीर को मार दिया तमाचा

सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह ने साथ में फिल्म 'लुटेरा' में काम किया था। उस दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी हो गई थी। फिर हाल ही में ऐसा क्या हुआ कि सोनाक्षी ने रणवीर की जरा सी बात पर उनके गाल पर तमाचा रसीद दिया। सोनाक्षी ने रणवीर

By Monika SharmaEdited By: Published: Mon, 07 Dec 2015 09:17 AM (IST)Updated: Mon, 07 Dec 2015 09:37 AM (IST)
ये क्या, जरा सी बात पर सोनाक्षी ने रणवीर को मार दिया तमाचा

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह ने साथ में फिल्म 'लुटेरा' में काम किया था। उस दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी हो गई थी। फिर हाल ही में ऐसा क्या हुआ कि सोनाक्षी ने रणवीर की जरा सी बात पर उनके गाल पर तमाचा रसीद दिया।

prime article banner

'ढिशूम' में इस लुक में नजर आएंगे वरुण धवन और जॉन अब्राहम

सोनाक्षी ने रणवीर को इतनी तेज थप्पड़ मारा कि वो हिल गए। जी हां, खुद सोनाक्षी ने ये वीडियो शेयर की है।

दरअसल दोनों ने फिल्म 'हेरा फेरी' के एक सीन डबस्मैश वीडियो बनाई है। इसमें रणवीर, अक्षय कुमार की मिमिकरी कर रहे हैं और सोनाक्षी, परेश रावल की।

वीडियो में रणवीर कहते हैं, 'स्टाइल है बाबू भईया, राजू का स्टाइल।' इसपर सोनाक्ष, रणवीर को तमाचा मारते हुए कहती हैं, 'ये बाबूराव का स्टाइल है।'

सोनाक्षी ने ये डबस्मैश शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'ये बाजीराव का स्टाइल है। लुटेरा बाबा और बेबी का रीयूनियन। जरा हटके।'

रणवीर सिंह आजकल अपनी आने वाली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के प्रमोशन में बिजी हैं और कई एक्टर्स के साथ मिलकर अपनी फिल्म के डायलॉग्स का डबस्मैश बना चुके हैं। सोनाक्षी के साथ उनका ये डबस्मैश भी फिल्म के प्रमोशन का एक स्टाइल है।

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी 'बाजीराव मस्तानी' 18 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा भी लीड रोल्स में हैं।

दूसरे दिन 'हेट स्टोरी 3' की कमाई में आई गिरावट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.