सोनाक्षी की 'इनके' साथ कॉलेज में चली थी लंबी रिलेशनशिप!
सोनाक्षी सिन्हा ने खुलासा किया है कि वह कॉलेज के समय किसी के साथ रिलेशनशिप में थीं। सोनाक्षी की ये रिलेशनशिप काफी लंबे समय तक चली। हाल ही में सोनाक्षी ने यह कहकर सबको चौंका दिया था कि उनका एक ब्वॉयफ्रेंड है। सोनाक्षी ने अपने इस ब्वॉयफ्रेंड की एक फोटो
मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा ने खुलासा किया है कि वह कॉलेज के समय किसी के साथ रिलेशनशिप में थीं। सोनाक्षी की ये रिलेशनशिप काफी लंबे समय तक चली। हाल ही में सोनाक्षी ने यह कहकर सबको चौंका दिया था कि उनका एक ब्वॉयफ्रेंड है। सोनाक्षी ने अपने इस ब्वॉयफ्रेंड की एक फोटो भी टि्वटर पर अपलोड की थी।
सोनाक्षी ने ट्विटर पर बॉयफ्रेंड का खुलासा कर फैलाई सनसनी!
सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि वह कॉलेज के दिनों में काफी मोटी हुआ करती थी। इसकी वजह थी उनकी जंक फूड से रिलेशनशिप जो कॉलेज के दिनों में काफी लंबे समय तक चली। उन्होंने बताया, 'मैं कॉलेज के दिनों में लंच में रोज नूडल्स खाती थी। इसकी वजह से मेरा वजन बढ़ता जा रहा था।'
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के एक दांव में लड़का हो गया चित!
उन्होंने बताया, 'जब मैं सिर्फ 18 साल की थी, तो मेरा वजन काफी ज्यादा था। एक दिन में ट्रेडमिल पर खड़ी हुई और 45 सैकेंड तक भी दौड़ नहीं पाई। तब मैंने सोच लिया कि मुझे अपने बढ़ते वजन के बारे में कुछ न कुछ तो करना ही पड़ेगा।'
अब जल्द टीवी भी दिखेंगी सोनाक्षी सिन्हा!
सोनाक्षी ने बताया कि वह हर रोज वर्कआउट करती हैं। उन्होंने बताया, 'आज अगर प्रियंका चोपड़ा वर्कआउट करना छोड़ दें, तो उनके शरीर पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। लेकिन मैं अगर वर्कआउट छोड़ दूं, तो एक हफ्ते बाद मुझे पहचानना मुश्किल हो जाएगा।'