राइटिंग मेरे बस की नहीं: सोनाक्षी सिन्हा
इंडस्ट्री में बहुमुखी प्रतिभाओं की कमी नहीं। प्रियंका चोपड़ा अदाकारी व गायकी दोनों इनिंग को सफलतापूर्वक निभा रही हैं। आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर भी गायकी पर फोकस कर रही हैं। कंगना रनोत माहिर अभिनेत्री होने के साथ ही निर्देशन में भी कदम रख रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा मगर सिर्फ अदाकारी पर अपना ध्यान कें
मुंबई। इंडस्ट्री में बहुमुखी प्रतिभाओं की कमी नहीं। प्रियंका चोपड़ा अदाकारी व गायकी दोनों इनिंग को सफलतापूर्वक निभा रही हैं। आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर भी गायकी पर फोकस कर रही हैं। कंगना रनोत माहिर अभिनेत्री होने के साथ ही निर्देशन में भी कदम रख रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा मगर सिर्फ अदाकारी पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं।
वे कहती हैं, मैं एक साथ ढेर सारी चीजें नहीं कर सकती। राइटिंग तो मेरे बस की नहीं है। मैं तो सपने में भी नहीं सोच सकती कि घंटों अकेले बैठ 50 या 100 पन्नों की स्क्रिप्ट लिखूं। उस तरफ मेरा किसी प्रकार का झुकाव नहीं है। अदाकारी के सिवा मेरे पल्ले में कुछ और नहीं पड़ता। मैंने दरअसल फिल्में करते हुए ढेर सारी चीजें सीखी हैं। ऐसे में क्रिएटिव मोर्चे पर मैं बहुत सारी चीजों से वाकिफ नहीं। हां, एक्टिंग के अलावा कुछ और करना हुआ तो मैं प्रोडक्शन हाउस स्थापित करने में अपने भाइयों की मदद करूंगी।