सोनाक्षी सिन्हा ने बताया, कब हो रही उनकी फिल्म 'अकीरा' रिलीज
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने ट्विटर हैंडल पर हाल ही में इस बात की जानकारी दी कि उनकी एक्शन से भरपूर अगली फिल्म 'अकीरा' 23 सितंबर को रिलीज हो रही है।
मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा की इस साल अभी तक कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। पिछले साल रिलीज हुई उनकी फिल्म 'तेवर' को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। ऐसे में सोनाक्षी की अगली फिल्म 'अकीरा' का फैन बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोनाक्षी ने 'अकीरा' की रिलीज डेट बताकर फैन्स की उत्सुकता और बढ़ा दी है।
रितिक और कंगना के विवाद में हथियारों की तरह इस्तेमाल हो रहीं तस्वीरें!
हाल ही में सोनाक्षी ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी दी कि उनकी अगली फिल्म 'अकीरा' 23 सितंबर को रिलीज हो रही है। उन्होंने ट्वीट किया- 'ये बताते हुए मैं बहुत एक्साइटेड हूं कि एआर मुरुगादोस 'गजनी' और 'हॉलीडे' के बाद एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अकीरा' लेकर आ रहे हैं। मेरी फिल्म 'अकीरा' 23 सितंबर को रिलीज हो रही है।'
Guys super thrilled to announce @ARMurugadoss is back after Ghajini and Holiday. My action thriller #Akira releasing on 23rd Sept 👊🏼
— Sonakshi Sinha (@sonakshisinha) April 26, 2016
बताया जा रहा है कि 'अकीरा' में सोनाक्षी का नया अवतार देख दर्शक चौंक जाएंगे। फिल्म में सोनाक्षी कई एक्शन सीन करते हुए नजर आएंगी। निर्देशक मुरुगादोस के साथ सोनाक्षी की ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने मुरुगादोस के साथ 'हॉलीडे' में भी काम किया था। 'अकीरा' में सोनाक्षी अपने पापा शत्रुघ्न सिन्हा के साथ भी स्क्रीन शेयर करते हुए भी नजर आएंगी।
ऐश्वर्या राय बच्चन बोलीं, पनामा से जुड़ी सभी जानकारी सरकार को दी
वैसे बता दें कि 'अकीरा' के अलावा सोनाक्षी फिल्म 'फोर्स 2' में भी एक्शन करते हुए नजर आएंगी। 'फोर्स 2' में सोनाक्षी के अपोजिट जॉन अब्राहम और ताहिर राज भसीन नजर आएंगे।