सोनाक्षी सिन्हा ने नेल पेंट कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है। आपको बता दें कि सोनाक्षी ने एक ही समय में कई महिलाओं के साथ मिलकर नेल पेंट का रिकॉर्ड बनाया है।
नई दिल्ली। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया है। आपको बता दें कि सोनाक्षी ने एक ही समय में कई महिलाओं के साथ मिलकर नेल पेंट करने का रिकॉर्ड बनाया है, जिसे लेकर वह खासी उत्साहित हैं।
जानिए, स्वरा भास्कर ने अपने पीरियड्स के अनुभव पर क्या कहा!
सोनाक्षी ने कहा, 'महिला दिवस पर मैं इस अनूठी पहल का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कर गर्व की बात है। मैं इस इवेंट का हिस्सा बनकर बेहद रोमांचित हूं। महिला दिवस पर लिया गया यह यूनिक स्टेप था। मैं इस कार्यक्रम के आयोजकों को धन्यवाद देती हूं, जिन्होंने न सिर्फ मुझे इस इवेंट का हिस्सा बनने का अवसर दिया, बल्कि हजारों महिलाओं के साथ मिलकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाने का मौका भी दिया।
...सोनम कपूर तब तक नहीं छोड़ेंगी अपने मम्मी-पापा का घर!
'मैं इस इवेंट का हिस्सा बनकर बेहद रोमांचित थी। महिला दिवस पर लिया गया यह यूनिक स्टेप था। गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज होना अपने आप में कमाल की बात है। मैं इस बात के लिए इंगलोट और सभी बड़े ब्रांड्स को धन्यवाद देती हूं। इन्होंने न सिर्फ मुझे इस इवेंट का हिस्सा बनने का अवसर दिया बल्कि हजारों महिलाओं के साथ मिलकर इतिहास में अपना नाम दर्ज करवाने का मौका भी दिया।' - See more at: http://naidunia.jagran.com/entertainment/celebs-sonakshi-sinha-enters-guinness-world-record-for-nail-painting-686330#sthash.BydcPQdj.dpuf विश्व महिला दिवस के मौके पर मुंबई में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें सोनाक्षी के साथ उनकी मां पूनम सिन्हा ने भी हिस्सा लिया था। कार्यक्रम में 1,328 महिलाओं ने एक ही समय पर अपने नेल पेंट किए थे।