इस खास दोस्त का बर्थडे मनाने गोवा पहुंची सोनाक्षी
भले ही अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर अपना खास रिश्ता सबसे छिपा रहे हैं, लेकिन सच किसी के छिपाने से नहीं छिपता है। पहले सोनाक्षी सिन्हा शाहिद के बगैर केजोओ के शो में नहीं जाना चाहती थीं और अब शाहिद कपूर अपना बर्थडे सोनाक्षी के बगैर सेलेब्रेट नहीं करना चाहते हैं।
मुंबई। भले ही अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर अपना खास रिश्ता सबसे छिपा रहे हैं, लेकिन सच किसी के छिपाने से नहीं छिपता है। पहले सोनाक्षी सिन्हा शाहिद के बगैर केजोओ के शो में नहीं जाना चाहती थीं और अब शाहिद कपूर अपना बर्थडे सोनाक्षी के बगैर सेलेब्रेट नहीं करना चाहते हैं।
पढ़ें : कौन है सोनाक्षी के करीब?
सूत्रों ने बताया कि सोनाक्षी गोवा के लिए रवाना हो गई हैं। आज शाहिद कपूर का जन्मदिन है और वे गोवा में अपना जन्मदिन मना रहे हैं। चर्चा है कि सोनाक्षी उन्हें वहां कंपनी देने पहुंचेगी। बताया जाता है कि शाहिद फिल्म हैदर के सेट से सीधा गोवा पहुंच गए हैं।
पढ़ें : इनकी उम्मीदों पर सोनाक्षी ने फेरा पानी
शाहिद और सोनाक्षी फिल्म आर राजकुमार के बाद से काफी अच्छे दोस्त बन गए हैं। खबरें तो ऐसी भी हैं ये दोस्ती कुछ ज्यादा ही खास हो गई है। दोनों को कई इवेंट में साथ देखा गया है। दोनों की दोस्ती इतनी गहरी हो गई है कि सोनाक्षी शाहिद के बगैर कहीं जाना पसंद नहीं करती। तभी तो सोनाक्षी ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में शाहिद के बगैर जाने से इन्कार कर दिया था।