तो इस वजह से Hollywood में नहीं जाना चाहते जॉन अब्राहम
जहां बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण हॉलीवुड में दस्तक दे चुकी हैं वहीं जॉन का हॉलीवुड को लेकर नजरिया अलग है।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। बॉलीवुड के हंक जॉन अब्राहम का नाम आज पूरी दुनिया में फेमस हैं। लेकिन जॉन की हॉलीवुड को लेकर अलग राय है। जॉन का कहना है कि, हॉलीवुड में जाने को लेकर उन्होंने कभी नहीं सोचा। इसकी वजह है खास।
फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों फिल्मों में काम करने के अलावा फिल्में बना भी रहे हैं। ऐसे में मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में जब उनसे पूछा गया कि क्या वो कभी हॉलीवुड में काम करना चाहते हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए जॉन अब्राहम ने कहा कि वह कभी भी हॉलीवुड नहीं जाना चाहते क्योंकि हॉलीवुड अब भारत में ही आ रहा है। जॉन अब्राहम ने कहा, ''अब हॉलीवुड भारत में आ रहा है तो मैं वहां क्यों जाऊं।'' इस मौके पर जॉन अब्राहम ने अपनी अपकमिंग फिल्म के बारे में भी बताया जिसमें उनकी एक फिल्म का नाम 'फोर्स 3' भी है। इसके अलावा उनके पास एक अनटाइटल्ड फिल्म भी है। आपको बता दें कि, हॉलीवुड में बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण कदम रख चुकी हैं।
यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार को मिले राष्ट्रीय पुरस्कार पर निर्देशक प्रकाश झा की ये है राय
जॉन कहते हैं, ''एक अनटाइटल्ड फिल्म के बाद 'फोर्स थ्री' भी करूंगा।'' हालही में जॉन ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि, वो बुजुर्गों और बच्चों की मदद करना चाहते हैं। उनकी मां भी इस कार्य से जुड़ी हैं जिसे वो आगे बढ़ाएंगे और लोगों की मदद करेंगे।