Move to Jagran APP

शिल्‍पा शेट्टी रेडियो के जरिए बॉलीवुड को ले जाएंगी लंदन!

अभिनेत्री शिल्‍पा शेट्टी रेडियो के जरिए बॉलीवुड को लंदन लेकर जाएंगी! शिल्‍पा शेट्टी ने साल 2007 में रियलिटी शो 'सेलेब्रिटी बिग ब्रदर' जीतकर ब्रिटेन में ख्‍याति प्राप्‍त की थी। अब शिल्‍पा एक्‍ट्रेस से रेडियो जॉकी बन गई हैं जो लंदन में लोगों से बॉलीवुड के बारे में बात करेंगी।

By Tilak RajEdited By: Published: Sat, 30 May 2015 01:20 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2015 01:56 PM (IST)
शिल्‍पा शेट्टी रेडियो के जरिए बॉलीवुड को ले जाएंगी लंदन!

मुंबई। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी रेडियो के जरिए बॉलीवुड को लंदन लेकर जाएंगी! शिल्पा शेट्टी ने साल 2007 में रियलिटी शो 'सेलेब्रिटी बिग ब्रदर' जीतकर ब्रिटेन में ख्याति प्राप्त की थी। अब शिल्पा एक्ट्रेस से रेडियो जॉकी बन गई हैं जो लंदन में लोगों से बॉलीवुड के बारे में बात करेंगी।

loksabha election banner

मॉडल, एक्ट्रेस, बिजनेस वुमेन और अब रोडियो जॉकी। जी हां, शिल्पा शेट्टी बीबीसी रेडियो 2 के विशेष कार्यक्रम में लंदनवासियों से बात करेंगी। यह कार्यक्रम बॉलीवुड पर आधारित होगा। इस कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी शिल्पा ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर लोगों से साझा की है जो सितंबर महीने में प्रसारित होगा।

सोनाक्षी और अर्जुन आईफा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भिड़े!

शिल्पा ने ट्वीट में लिखा, 'लंदन में काम कर रही हूं। बीबीसी रेडियो 2 में लंदन के लोगों से बॉलीवुड के बारे में बातें कर रही हूं। यह प्रोग्राम सितंबर महीने में प्रसारित होगा।'

इस कार्यक्रम के लिए शिल्पा ने स्वर कोकिला लता मंगेश्कर और बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर से भी बातचीत की है। शिल्पा ने कहा कि वह इन दोनों बॉलीवुड की हस्तियों की आभारी है, जिन्होंने फिल्म में अपनी यात्रा के अनुभव उनके साथ साझा करने के लिए समय निकाला।

क्या रितिक रोशन को पूजा हेगड़े से हो गया है प्यार?

शिल्पा ने टि्वटर पर लिखा, 'रिकॉर्डिग में काफी मजा आया। मैंने लता मंगेश्कर और करण जौहर से बात की। शो को खास बनाने के लिए आप दोनों का धन्यवाद। मैं आपकी आभारी हूं।' बता दें इससे पहले शिल्पा ने एक फोटो भी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने शीर्षक दिया, 'घर का नया आरजे'।

शिल्पा शेट्टी ग्लैमर वर्ल्ड के साथ-साथ बिजनेस में भी खूब हाथ आजमा रही हैं। उनका अपना एक स्पा है। ज्वेलरी का भी एक बिजनेस वह चला रही है। वहीं आईपीएल की टीम राजस्थान रॉयल्स में भी उनकी हिस्सेदारी है।

पॉप किंग माइकल जैक्सन का घर बिकने को तैयार


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.