Move to Jagran APP

करण की हुईं बिपाशा, पंजाबी-बंगाली रीति रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर आज शादी के बंधन में बंध गए। यह शादी पारंपरिक बंगाली तरीके से हुई। शादी समारोह मुंबई के होटल पैलेडियम आयोजित किया गया।

By Tilak RajEdited By: Published: Sat, 30 Apr 2016 10:08 AM (IST)Updated: Sun, 01 May 2016 09:05 AM (IST)
करण की हुईं बिपाशा, पंजाबी-बंगाली रीति रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे

मुंबई, प्रेट्र : बॉलीवुड अदाकारा बिपाशा बसु और अभिनेता करण सिंह ग्रोवर शनिवार को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए। उपनगर स्थित होटल में दोनों की पंजाबी और बंगाली रीति रिवाजों से शादी हुई।शादी के लाल जोड़े में बिपाशा (37) बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। लाल-सफेद चंदन की बिंदियों से चेहरा दमक रहा था। उन्होंने परंपरागत बंगाली सफेद मुकुट भी पहन रखा था।

loksabha election banner

कंट्रोवर्सी में फंसी शाहरुख की 'रईस', डॉन के बेटे ने किया मानहानि का केस

करण सिंह ग्रोवर (34) ने भी विवाह स्थल पर शानदार अंदाज में प्रवेश किया। सफेद शेरवानी पहने वह घोड़ी के बजाय सेगवे (दो पहियों वाली स्व :संतुलन डिवाइस) से पहुंचे। शादी समारोह में बिपाशा के पूर्व ब्वॉयफ्रेंड डिनो मोरिया, मॉडल कैंडी पिंटो सहित कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। वॉलपेपरों के लिए बिपाशा और करण की शादी से पहले की तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया था।

अक्षय कुमार के बॉडीगार्ड ने फैन के मुंह पर जड़ा मुक्का, देखते रहे खिलाड़ी!

शुक्रवार को मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम हुआ था। इसमें दोनों के परिजनों तथा शिल्पा, शमिता शेट्टी व अनुषा दांडेकर सहित करीबी मित्रों ने शिरकत की थी। केन्या के नैरोबी में एक कार्यक्रम में भाग लेने के चलते शिल्पा अपनी मित्र के शादी समारोह में भाग नहीं ले पाईं।

इससे पहले गुरुवार को बिपाशा के घर पर बंगाली रीति रिवाजों का आयोजन हुआ था। बिपाशा और करण की मुलाकात फिल्म 'अलोन' के सेट पर हुई थी। यहीं से दोनों एक दूसरे के करीब आए। बिपाशा की यह पहली जबकि करण की तीसरी शादी है। इससे पहले वह टीवी कलाकार श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से विवाह कर चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.