Move to Jagran APP

शशि कपूर को आज मिलेगा दादासाहब फाल्के पुरस्कार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर को आज प्रतिष्ठित दादासाहब फाल्के सम्मान मुंबई में ही दिया जाएगा। लेकिन शशि कपूर के परिजनों ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को बताया है कि अस्वस्थता की वजह से शशि के लिए दिल्ली में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में पहुंचना

By Monika SharmaEdited By: Published: Sun, 03 May 2015 10:18 AM (IST)Updated: Sun, 03 May 2015 10:28 AM (IST)
शशि कपूर को आज मिलेगा दादासाहब फाल्के पुरस्कार

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर को आज प्रतिष्ठित दादासाहब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा। लेकिन शशि कपूर के परिजनों ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को बताया है कि अस्वस्थता की वजह से शशि के लिए दिल्ली में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में पहुंचना काफी मुश्किल होगा। इसलिए अब उन्हें ये सम्मान मुंबई में ही दिया जाएगा।

loksabha election banner

दादासाहब फाल्के पुरस्कार समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे शशि कपूर

सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय ने फैसला लिया है कि अब 77 वर्षीय कपूर को ये सम्मान मुंबई में ही दिया जाएगा। उनके इस सम्मान की घोषणा 3 मई को आयोजित होने वाले अवॉर्ड समारोह में की जाएगी, साथ ही कपूर की उपलब्धियों पर एक ऑडियो-विजुअल फिल्म भी दिखाई जाएगी। मुंबई में शशि कपूर को ये अवॉर्ड कब सौंपा जाएगा इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है। किडनी संबंधी समस्या के चलते शशि कपूर अस्वस्थ हैं और व्हीलचेयर का इस्तेमाल करते हैं। माना जा रहा है कि सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली या राज्यमंत्री राज्यवर्धन राठौर कपूर को ये अवॉर्ड देने के लिए मुंबई जा सकते हैं।

आखिरकार रिलीज हो गई कमल हासन की 'उत्तम विलेन'

इससे पहले विख्यात अभिनेता रहे प्राण को भी साल 2013 में तत्कालीन सूचना एवं प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी ने मुंबई जाकर दादासाहब फाल्के अवॉर्ड दिया था। शशि कपूर ने 100 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है। उन्हें 'नमक हलाल', 'दीवार' और 'कभी-कभी' जैसी हिट फिल्मों में अपनी यादगार भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।

विवादों में फंसे बाबा रामदेव के सपोर्ट में सुभाष घई!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.