Move to Jagran APP

शशि कपूर की आखिरी विदाई आज, तस्वीरों में देखे अंतिम दर्शन को कौन-कौन पहुंचा

शशि कपूर के निधन से एक युग का अवसान हो गया।

By Hirendra JEdited By: Published: Tue, 05 Dec 2017 10:04 AM (IST)Updated: Tue, 05 Dec 2017 03:20 PM (IST)
शशि कपूर की आखिरी विदाई आज, तस्वीरों में देखे अंतिम दर्शन को कौन-कौन पहुंचा
शशि कपूर की आखिरी विदाई आज, तस्वीरों में देखे अंतिम दर्शन को कौन-कौन पहुंचा

मुंबई। सोमवार की शाम एक मनहूस की ख़बर लेकर आई। हिंदी सिनेमा में बेहतरीन अदाओं और अभिनय से तक़रीबन ढाई दशक तक लोगों को अपना दीवाना बना कर रखने वाले शशि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में आज शाम उन्होंने अंतिम सांस ली। वो 79 वर्ष के थे।

loksabha election banner

अब शशि कपूर के अंतिम क्रिया-कर्म की तैयारियां हो रही हैं। ख़बर है कि मंगलवार को उनका दाह संस्कार मुंबई में होगा। दरअसल, शशि कपूर की की बेटी संजना अमेरिका में थीं और अब उनके भारत लौटने का इंतज़ार किया जा रहा है!

यह भी पढ़ें: नहीं रहे शशि कपूर, बॉलीवुड के चार्मिंग स्टार के निधन से एक युग का अंत

जैसे ही शशि कपूर के निधन की ख़बर आई तो उनके अंतिम दर्शन को बॉलीवुड से तमाम स्टार्स जुटने लगे। अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ कपूर खानदान के इस शोक की बेला में शामिल रहे।

ऋषि कपूर अपने अंकल शशि कपूर के निधन की ख़बर सुनते ही दिल्ली में अपने फ़िल्म की शूटिंग छोड़कर मुंबई लौटे। नीचे की तस्वीर में आप शशि कपूर के बड़े भाई राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर को देख सकते हैं!

शशि कपूर काफ़ी समय से बीमार थे। करीबी सूत्रों के मुताबिक उन्हें कुछ समय से चेस्ट इन्फेक्शन हो गया था और सोमवार को सुबह अस्पताल में भर्ती किया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान शाम को उनका निधन हो गया। परिजनों के अलावा फ़िल्म अभिनेत्री काजोल, रानी मुखर्जी, अभिनेता संजय कपूर आदि भी शशि कपूर के निधन की ख़बर सुनते ही उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे! 

इस मौके पर शशि कपूर के भतीजे राजीव कपूर भी शोकाकुल नज़र आये!

यह भी पढ़ें: अलविदा: शशि कपूर की 5 फ़िल्में, जो मिसाल हैं उनके जुनून और साहस की

जानकारी के मुताबिक शशि कपूर के पार्थिव शरीर को उनके पृथ्वी थियेटर स्थित घर ले जाया जाएगा और मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार होगा। शशि कपूर के निधन से एक युग का अवसान हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.