Move to Jagran APP

Happy Birthday Shashi Kapoor: शशि कपूर से जुड़ी कुछ बातें, कुछ यादें

Happy Birthday Shashi Kapoor शशि कपूर Shashi Kapoor का अमिताभ बच्चन Amitabh Bachchan के करियर में भी अहम योगदान रहा है। यह जोड़ी दीवारनमकहलाल कभी कभी सिलसिला सुहाग त्रिशूल दो और दो पांच शान...

By Hirendra JEdited By: Published: Sat, 18 Mar 2017 11:32 AM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 10:49 AM (IST)
Happy Birthday Shashi Kapoor: शशि कपूर से जुड़ी कुछ बातें, कुछ यादें
Happy Birthday Shashi Kapoor: शशि कपूर से जुड़ी कुछ बातें, कुछ यादें

मुंबई। 18 मार्च को बॉलीवुड के पहले चार्मिंग डूड रहे एक्टर शशि कपूर Happy Birthday Shashi Kapoor का बर्थडे होता है। शशि कपूर लड़कियों के बीच अपनी खास मुस्कान के लिए जाने जाते थे। उस दौर के फैंस उनके गालों में पड़ते डिंपल को स्टाइल भले न मानते हों पर शशि कपूर ने अपने सौम्य व्यक्तित्व और सधे हुए लहजे से बॉलीवुड में एक अमिट छाप छोड़ी है।

loksabha election banner

'सत्यम शिवम सुन्दरम', 'जब-जब फूल खिले' जैसी यादगार फ़िल्म करने वाले शशि कपूर के जन्मदिन पर आइये जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़ी 5 स्पेशल बातें।

1. पृथ्वीराज कपूर के घर 18 मार्च, 1938 को जन्मे शशि कपूर पृथ्वीराज के चार बच्चों में सबसे छोटे थे। उनकी मां का नाम रामशरणी कपूर था। शशि कपूर के बचपन का नाम बलबीर राज कपूर था। पिता पृथ्वी राज कपूर की ही तरह उनके दोनों बड़े भाई राजकपूर और शम्मी कपूर भी जाने-माने एक्टर रहे हैं।

  

 2. शशि कपूर ने अपना एक्टिंग करियर 1944 में अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के पृथ्वी थिएटर के नाटक 'शकुंतला' से शुरू किया। उन्होंने फ़िल्मों में भी अपने एक्टिंग की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में कर दी थी।

3. उनकी शादी की स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। पृथ्वी थिएटर में काम करने के दौरान वह भारत यात्रा पर आए गोदफ्रे कैंडल के थिएटर ग्रुप 'शेक्सपियेराना' में शामिल हो गए। थियेटर ग्रुप के साथ काम करते हुए उन्होंने दुनियाभर की यात्राएं कीं और गोदफ्रे की बेटी जेनिफर के साथ कई नाटकों में काम किया। इसी बीच उनका और जेनिफर का रिश्ता परवान चढ़ा और 20 साल की उम्र में ही उन्होंने खुद से पांच साल बड़ी जेनिफर से शादी कर ली। जेनिफ़र की मौत 1984 में हो गयी थी। उनकी असामयिक मृत्यु का शशि पर गहरा असर पड़ा। कुणाल, करण और संजना इस दम्पति की तीन संतानें हैं।

4. शशि कपूर भारत के शुरूआती एक्टर्स में से हैं, जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ब्रिटिश और अमेरिकी फ़िल्मों में भी काम किया। हिंदी सिनेमा में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें पद्मश्री के अलावा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से भी नवाजा गया। वो नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर भी हैं।

 

5. शशि कपूर का अमिताभ बच्चन के करियर में भी अहम योगदान रहा है। यह जोड़ी दीवार,नमकहलाल, कभी कभी, सिलसिला, सुहाग, त्रिशूल, दो और दो पांच, शान, काला पत्थर जैसी एक दर्जन से भी ज्यादा फ़िल्मों में साथ नज़र आए। 4 दिसंबर 2017 को उनका निधन हो गया था! 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.