आर्यन और नव्या हुए ग्रेजुएट, शाहरुख को सता रही अब ये चिंता
शाहरुख खान ने बेटी सुहाना के जन्मदिन और बेटे आर्यन के ग्रेजुएशन के मौके पर तेजी से गुजरते वक्त पर अपनी चिंता जाहिर की। इस मौके पर उन्होंने दो फोटो शेयर कीं।
मुंबई। हर पिता चाहता है कि उसके बच्चे जल्द बड़े होकर अपने पैरों पर खड़े हों। उनके कंधे से कंधा मिलाकर चलें। हालांकि इसके साथ ही पिता को ये बात भी बुरी लगती है कि अब उनके बच्चे उनसे परियों की कहानियां नहीं सुनेंगे। छोटी-छोटी चीजों की जिद नहीं करेंगे। बात-बात पर नाराज नहीं होंगे। शाहरुख खान को भी इन दिनों यही बात बुरी लग रही है।
शाहरुख खान ने बेटी सुहाना के जन्मदिन और बेटे आर्यन के ग्रेजुएशन के मौके पर तेजी से गुजरते वक्त पर अपनी चिंता जाहिर की। इस मौके पर उन्होंने दो फोटो शेयर कीं। एक फोटो हाल की है, जिसमें शाहरुख, आर्यन और सुहान के साथ खड़े हुए हैं। दूसरी फोटो आर्यन और सुहाना की है, जिसमें वो काफी छोटे नजर आ रहे हैं।
Today the only negative is that my kids have grown up…now to wait till they start believing in fairy tales again… pic.twitter.com/XKJCWV4bd0
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) May 21, 2016
इन फोटो के कैप्शन में शाहरुख ने लिखा, 'आज एक ही बुरी बात है कि बच्चे बड़े हो रहे हैं। अब इंतजार है कि कब बच्चे फिर से परियों की कहानियों पर विश्वास करेंगे।' वहीं शाहरुख की पत्नी गौरी ने भी फेसबुक पर बेटी को जन्मदिन की बधाई दी। आर्यन ने शुक्रवार को ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी कर ली। वह लंदन में सेवनोक्स स्कूल से पढ़ाई कर रहे थे।
शाहरुख के बेटे आर्यन के साथ-साथ शुक्रवार को अमिताभ बच्चन की नातिन और नव्या नवेली नंदा भी ग्रेजुएट हो गईं। आर्यन और नव्या एक ही स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे। कुछ समय पहले एक एमएमएस सामने आया था, जिसमें आर्यन और नव्या काफी आपत्तिजनक स्थिति में थे। हालांकि शाहरुख और अमिताभ ने बताया कि ये वीडियो फर्जी है। इसे छेड़छाड़ कर बनाया गया है।