Move to Jagran APP

आने वाले दौर में कैसे बदलेगा Stardom, शाहरुख़ खान से सुनिए

शाहरुख़ का जन्मदिन 2 नवंबर को था। इस मौके पर उनके घर के बाहर हजारों की तादाद में फैंस मौजूद थे।

By Rahul soniEdited By: Published: Fri, 03 Nov 2017 03:03 PM (IST)Updated: Fri, 03 Nov 2017 03:03 PM (IST)
आने वाले दौर में कैसे बदलेगा Stardom, शाहरुख़ खान से सुनिए
आने वाले दौर में कैसे बदलेगा Stardom, शाहरुख़ खान से सुनिए

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। शाहरुख़ खान ने हिंदी सिनेमा में लंबी पारी खेली है और वह बड़े स्टार रहे हैं। शाहरुख़ सुपरस्टार हैं। दर्शकों में उनके जन्मदिन को लेकर अब भी उत्साह है। उनके मुंबई स्थित घर मन्नत के बाहर उनके जन्मदिन पर तांता लगता है। शाहरुख़ ने स्टारडम की लम्बी पारी खेली है।

loksabha election banner

ऐसे में जब शाहरुख़ से यह पूछा गया कि डिजिटल दौर में किस तरह स्टारडम की परिभाषा को बदलते देख रहे हैं। तो इस पर शाहरुख़ ने जवाब देते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि स्टारडम की परिभाषा अब बदल रही है और आगे भी बदलेगी। लोंजिटिविटी बदल रही है। पहले जब कोई फिल्म रिलीज़ होती थी तो 3 घंटे में वह स्टार लोगों के पास पहुंचते थे अब 3 सेकंड में पहुंच रहे हैं। तो अॉडियंस तक रीच बढ़ रहा है। लेकिन उन्हें लगता है कि सुपरस्टार भी आगे होंगे। स्टारडम भी होगा। लेकिन पीरियड कम हो जायेगा। पर उन्हें यह भी लगता है कि माध्यम भी बदल जायेगा। डिजिटल और वक्त के साथ दर्शक भी स्टारडम के लिए कोई न कोई अलग माध्यम जरूर तलाश लेंगे। शाहरुख़ को यह भी लगता है कि इंडिया में वैसे भी स्टारडम के मायने अलग हैं। यहां सिर्फ फिल्मी हीरो ही नहीं म्यूजिशियन भी स्टार्स हैं। शाहरुख़ ने आगे कहा कि उन्हें ख़ुशी है कि आज भी लोग उनके जन्मदिन पर इतनी तादाद में आते हैं।

यह भी पढ़ें: कैसी होती है IAS अफ़सर की ज़िंदगी, इस फ़िल्म में दिखाएंगे राजकुमार राव

शाहरुख़ अपने 52वे जन्मदिन पर अब बस यही चाहते हैं कि उनके परिवार वालें फिट रहें। शाहरुख़ ने यह भी बताया कि उन्हें व्यक्तिगत तौर पर किसी को भी सोशल मीडिया पर विश करना पसंद नहीं है। जब वह खुद स्टार नहीं बने थे, तब वह कभी भी बर्थ डे नहीं मनाते थे। फिर जब उनकी फिल्में रिलीज़ होने लगी और उनके घर के बाहर भीड़ लगने लगी तो वह शुरू में कॉन्सस हो जाते थे। बाद में उन्हें लगने लगा कि लोग आये हैं तो उनका सम्मान करना चाहिए और अब उनकी यह कोशिश होती है कि अपने जन्मदिन पर मिली सारी बधाइयों का वह ट्विटर पर थैंक्स करते हैं। पर्सनली थैंक कहते हैं, ताकि जिन्होंने इतना अफेर्ट लेकर उन्हें विश किया है। उनको यह न लगे कि शाहरुख़ उन्हें इग्नोर कर रहे हैं। बता दें कि शाहरुख़ अभी अपनी नयी फिल्म ड्वार्फ की शूटिंग में व्यस्त हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.