शाहरुख ने 30 हजार फीट की ऊंचाई पर सेलिब्रेट किया अबराम का बर्थडे
शाहरुख खान के छोटे नवाब यानी अबराम का आज बर्थडे है। अबराम की बर्थडे पार्टी बीती रात को 30 हजार फीट की ऊंचाई पर ही शुरू हो गई थी।
नई दिल्ली (मिड-डे)। शाहरुख खान के छोटे नवाब यानी अबराम का आज बर्थडे है। अबराम आज पूरे तीन साल के हो गए हैं। अबराम की बर्थडे पार्टी बीती रात को 30 हजार फीट की ऊंचाई पर ही शुरू हो गई थी। इस पार्टी का एक फोटो शाहरुख ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
सलमान खान की 'सुल्तान' बॉक्स ऑफिस पर करने जा रही ये कारनामा !
अबराम इस फोटो में चिप्स खाते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में अबराम की बड़ी बहन सुहाना भी नजर आ रही है। शाहरुख ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, 'जमीन से 30 हजार फीट की ऊंचाई पर बर्थडे सेलिब्रेशन। चिप्स यहां मौजूद हैं, बस सॉफ्ट ड्रिंक और केक की कमी है।'
दरअसल, बीती रात शाहरुख खान अपने बच्चों के साथ हवाई जहाज में लंदन से भारत लौट रहे थे। लंदन में शाहरुख अपने फिल्ममेकर दोस्त करण जौहर का बर्थडे सेलिब्रेट करने गए थे। वैसे अबराम की असली बर्थडे पार्टी तो आज होगी। उम्मीद है कि इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारे अपने बच्चों के साथ शिरकत करेंगे।