देखें, शाहिद ने कैसे डांस करते-करते मीरा को लगाया गले, किया किस
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के संगीत समारोह की तस्वीरों के साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दोनों जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। साथ ही शाहिद कपूर अपनी होने वाली दुल्हन को गले लगाते और किस करते भी दिख रहे हैं।
नई दिल्ली। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत के संगीत समारोह की तस्वीरों के साथ ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें दोनों जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। साथ ही शाहिद कपूर अपनी होने वाली दुल्हन को गले लगाते और किस करते भी दिख रहे हैं। ये रहा वो वीडियो।
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी काफी समय से चर्चा में है। रिपोर्ट के मुताबिक, आज दोनों गुड़गांव के एक होटल में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इस शादी में दोनों के करीबी दोस्त और रिश्तेदारों के ही शामिल होने की खबर है। शादी के बाद शाहिद कपूर 12 जुलाई को मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी देंगे।