शाह रूख खान ने इम्तियाज अली पर लगाया ऐसा इल्जाम !
आपको याद होगा कि 'ओम शांति ओम' के एक गाने के लिए फरहा खान ने पहली बार शाह रूख को सिक्स पैक एब्स दिखाने के लिए मजबूर किया था।
मुंबई। शाह रूख खान आजकल इम्तियाज अली के साथ 'द रिंग' की शूटिंग कर रहे हैं। दुनियाभर में इस फिल्म के अलग-अलग शेड्यूल हो रहे हैं। फिलहाल टीम पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में शूट कर रही है। शाह रूख ने एक वीडियो पोस्ट करके इम्तियाज अली पर एक मजेदार आरोप लगाया है।
द रिंग की शूटिंग के दौरान शाह रूख सोशल मीडिया में छाए हुए हैं। शूटिंग अपडेट्स के साथ वो फनी फोटोज और वीडियो शेयर करते हैं, जिन्हें उनके फैंस काफी लाइक भी करते हैं। शाह रूख ने एक और वीडियो पोस्ट किया है, जिसे एक एप की मदद से बनाया गया है। इस वीडियो में शाह रूख लोगों के बीच में खड़े होकर डांस करते हुए अपनी शर्ट उठा रहे हैं, जैसे एब्स दिखाना चाहते हों। किंग खान ने इस वीडियो के बारे में लिखा है- ''अब मेरे पुरुष निर्देशक भी मुझे ऑबजेक्टीफाई कर रहे हैं। पापी पेट के लिए क्या-क्या करना पड़ता है।''
शाहिद कपूर के नाम पर कास्टिंग काउच की कोशिश, पुलिस में शिकायत
दरअसल, यहां शाह रूख ने चुटकी ली है। आपको याद होगा कि 'ओम शांति ओम' के एक गाने के लिए फरहा खान ने पहली बार शाह रूख को सिक्स पैक एब्स दिखाने के लिए मजबूर किया था। इसके बाद हैप्पी न्यू ईयर में उन्होंने किंग खान की शर्ट उतरवा दी। इसीलिए शाह रूख ने मजाक किया है कि इम्तियाज ने भी उन्हें प्रदर्शन की चीज बना दिया है।Now even my male directors r objectifieing me. Paapi peth ke liye kya kya karna padhta hai