देखिए, शाहरुख खान और आलिया भट्ट की 'डियर जिंदगी' का फर्स्ट लुक
'डियर जिंदगी' को शाहरुख खान और करण जौहर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं गौरी शिंदे फिल्म को निर्देशित कर रही हैं।
नई दिल्ली। शाहरुख खान और आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म 'डियर जिंदगी' का फर्स्ट लुक सामने आया गया है। इस फिल्म के फर्स्ट लुक का लोगों को बेसब्री से इंतजार था, क्योंकि शाहरुख और आलिया पहली बार इस फिल्म में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।
आलिया 'डियर जिंदगी' में कई चार लड़कों का डेट करती हुई नजर आएंगी। इनके किरदार आदित्य रॉय कपूर, अली जफर, कुणाल कपूर और अंगद बेदी ने निभाए हैं। शाहरुख फिल्म में आलिया के मेंटर के रूप में नजर आएंगे, जो उन्हें प्यार के असली मायने समझाएंगे। 'डियर जिंदगी' की कहानी फिल्म 'मोहब्बतें' की याद दिलाती है। इसमें भी शाहरुख मेंटर की भूमिका में ही नजर आए थे।
Life is a ride and you gotta keep moving! Presenting, #DearZindagiFirstLook pic.twitter.com/D9OSkyhOJ8
— Red Chillies Ent. (@RedChilliesEnt) October 18, 2016
बता दें कि 'डियर जिंदगी' को शाहरुख खान और करण जौहर मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। वहीं गौरी शिंदे फिल्म को निर्देशित कर रही हैं। 'डियर जिदंगी' में पाकिस्तानी कलाकार अली जफर ने काम किया है, इसलिए फिल्म का विरोध होना तय माना जा रहा है। फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।