Galaxy अपार्टमेंट में ही चमकता रहेगा सलमान का सितारा, जहां के वॉचमैन भी हैं उनके स्ट्रेस बस्टर
सलमान खान खुद को कभी भी पुरानी चीजों से दूर करने की कोशिश नहीं करते हैं।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान वर्तमान दौर के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं। लेकिन आज भी वह सुपरस्टार की तरह एक आलीशान बंगले या अपार्टमेंट में नहीं रहते। सलमान ने हालांकि माता-पिता के कहने पर एक घर खरीदा है और खबरें भी आती रहीं कि वो उस अपार्टमेंट में शिफ्ट हो जायेंगे। लेकिन सलमान की बातों से तो फिलहाल ऐसा नहीं लगता है।
चूंकि उन्होंने एक बार फिर यह बात दोहराई है कि उन्हें अपने माता-पिता के साथ ही गैलेक्सी अपार्टमेंट में अच्छा लगता है। वहां उनका घर भले ही छोटा हो, लेकिन वो वहां मां के साथ रह पाते हैं और उनकी जब भी इच्छा होती है तो वो जाकर मिल पाते हैं। इसलिए वह छोटे से अपार्टमेंट में ही खुश हैं। सलमान ने यह भी स्वीकारा है कि बचपन से वो उस अपार्टमेंट के बच्चों के साथ खेले हैं। वहां के ग्राउंड में उन्हें अपनी अलग ही दुनिया नज़र आती है। कई बार तो सलमान का मूड करता था तो वो वहां सो भी जाया करते थे, ग्राउंड पर ही। उन्हें एेसा करके बहुत ख़ुशी मिलती थी। यही वजह है कि वो आज भी इन जगहों से पूरी तरह से कनेक्टेड हैं।
यह भी पढ़ें: Exclusive: मामा सलमान और सोहेल को Tv पर देखकर ये होता है Cute आहिल का रिएक्शन
यही नहीं, सलमान कहते हैं कि जब वो कभी खुद लोनली महसूस करते हैं और अपनी खिड़की से बाहर देखते हैं तो उन्हें अपने पुराने वॉचमैन और सिक्योरिटी गार्ड नज़र आते हैं, तो उन्हें देखकर उनके मन में यही भावना आती है कि वह कम में भी कितने खुश हैं। उनके चेहरे पर शिकन नज़र नहीं आ रही होती है और एक स्टार्स हैं कि एक फिल्म नहीं चली तो दुखी हो जाते हैं। सलमान बताते हैं कि उन लोगों को देखकर उन्हें एहसास होता है कि उन्हें जो भी मिला है बहुत है और फिर वह संतुष्ट होने की कोशिश करते हैं।
यह भी पढ़ें: काहे की ऑटोबायोग्राफी, अभी तो मैं Newcomer हूं - श्रीदेवी
सलमान खान खुद को कभी भी पुरानी चीजों से दूर करने की कोशिश नहीं करते हैं। चूंकि उन्हें उन चीजों और यादों के साथ रहना पसंद है।