इतने साल की हो गईं सलमान की गर्लफ्रेंड लूलिया, जिनके लिए चढ़ेंगे घोड़ी?
लूलिया वंतूर पूरे खान परिवार की चहेती बन चुकी हैं। खास तौर से हाल ही में सलमान की मां सलमा खान के साथ उनकी गजब की बॉन्डिंग दिखी थी।
नई दिल्ली (जेएनएन)। सलमान खान की शादी सालों से चर्चा का विषय बनी रही है, मगर अब तक वो घड़ी नहीं आई। हां, अब इतना जरूर है कि इस साल उनके घोड़ी चढ़ने की पूरी संभावना नजर आ रही है और जिसके लिए वो ये करेंगे, वो भी अब हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। बात कर रहे हैं सलमान की कथित गर्लफ्रेंड लूलिया वंतूर की, जिनका आज बर्थडे है। लूलिया 36 साल की हो गईं और जिनकी जिंदगी में उनकी इतनी खास अहमियत हो गई है, वो भला उनके इस खास दिन को ऐसे कैसे जाने देता।
शादी के तुरंत बाद दिव्यांका त्रिपाठी पर टूट पड़ी ये बड़ी आफत!
चर्चा है कि लूलिया के बर्थडे पर सलमान के घर पर शानदार पार्टी होने वाली है। आपको बता दें कि लूलिया पूरे खान परिवार की चहेती बन चुकी हैं। खास तौर से हाल ही में सलमान की मां सलमा खान के साथ उनकी गजब की बॉन्डिंग दिखी थी। सुनने में आया है कि मां के दबाव में आकर ही सलमान इस साल शादी करने को राजी हुए हैं और हाल ही में उन्होंने यह बात स्वीकार भी की थी। कहा यह भी जा रहा है कि सलमान दिसंबर में अपने बर्थडे पर घोड़ी चढ़ सकते हैं।
आखिर दीपिका पादुकोण को मिल ही गया अपना पति, देखिए वो हैं बेहद हैंडसम
आपको सलमान की होने वाली 'दुल्हनिया' लूलिया के बारें में भी बता दें। वो रोमानिया की रहने वाली हैं और एक मॉडल व टीवी होस्ट हैं। लूलिया ने 2014 में आई एक फिल्म 'ओ तेरी' में आइटम नंबर भी किया था, इस फिल्म को सलमान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने प्रोड्यूस किया था। मीडिया रिपोर्टों की मानें तो लूलिया की एक बार शादी हो चुकी है। कहा जाता है कि उन्होंने रोम के गीतकार, सिंगर और प्रोड्यूसर मारियास मोगा से 7 अगस्त 2012 को शादी की थी। हालांकि अब तक दोनों के बीच तलाक हुआ है या नहीं, इस बारे में पता नहीं चल पाया है।