सलमान खान को छोड़ कथित गर्लफ्रेंड यूलिया चलीं अपने देश
सलमान खान की कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर वापिस रोमानिया जा रही हैं। उनका टूरिस्ट वीजा नवंबर में खत्म हो रहा है।
नई दिल्ली। सलमान खान और उनकी कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर बेशक अपने प्यार की चर्चा ना करें लेकिन इनके बीच की नजदीकियां किसी से छुपी नही हैं। खबर आ रही है कि दोनों जल्द ही जुदा हो जाएंगे। यूलिया, सलमान को छोड़ अपने देश वापिस लौट रही हैं।
कट्रीना कैफ ने चुन लिया अपने फ्यूचर का साथी!
चौंकिए मत, दरअसल यूलिया हिंदुस्तान में टूरिस्ट वीजा पर हैं, जो नवंबर में एक्सपायर हो रहा है। इसे रिन्यू कराने के लिए उन्हें वापस रोमानिया जाना होगा। सलमान और उनकी टीम यूलिया को एक साल के लिए वर्किंग वीजा दिलाने का प्रयास कर रही है, जिसके लिए लगातार दूतावास से संपर्क में बना हुआ है।
संजय दत्त ने आखिरकार माना सलमान से चल रहा है उनका झगड़ा!
सूत्रों की मानें तो वर्किंग वीजा का मिल जाना यूलिया को वापस अपने देश जाने की दिक्कत से बचा लेगा। वह भारत में अपने काम को जारी रखने के लिए और वक्त तक रुक पाएंगी। हालांकि अभी भी यूलिया का वीजा एक्सपायर होने में चंद महीने बाकी हैं और सलमान की मैनेजर रेशमा शेट्टी इसे करने की हर संभव कोशिश कर रही हैं।