सलमान के एक और कुत्ते की हुई मौत, फॉर्महाउस में दफनाया
सलमान खान बड़े दिल वाले इंसान हैं। वो अपने परिवार वालों, दोस्तों और यहां तक कि अपने कुत्तों से भी बहुत प्यार करते हैं, मगर शुक्रवार की रात को उन्हें उस वक्त गहरा सदमा पहुंचा, जब उनका एक और प्यारा कुत्ता उन्हें हमेशा के लिए छोड़कर चला गया। उनके इस
नई दिल्ली। सलमान खान बड़े दिल वाले इंसान हैं। वो अपने परिवार वालों, दोस्तों और यहां तक कि अपने कुत्तों से भी बहुत प्यार करते हैं, मगर शुक्रवार की रात को उन्हें उस वक्त गहरा सदमा पहुंचा, जब उनका एक और प्यारा कुत्ता उन्हें हमेशा के लिए छोड़कर चला गया।
प्रियंका चोपड़ा और लारा दत्ता को इस फिल्म ने बनाया इमोशनल
उनके इस प्यारे कुत्ते का नाम 'सेंट' था। वह पिछले कुछ हफ्तों से बीमार था। सलमान खान ने इससे कुछ दिनाें पहले ही टि्वटर पर एक तस्वीर पोस्ट कर अपने एक प्यारे कुत्ते 'वीर' के दुनिया से चले जाने की खबर दी थी। इस तस्वीर में वह उसके साथ फर्श पर पड़े नजर आए थे। अब उन्हें एक और सदमा पहुंच गया है।
किम करदाशियां ने टि्वटर पर डाली पति को किस करती तस्वीर
शुक्रवार की रात को सलमान खान से मिले एक सूत्र ने बताया कि वह अपने कुत्ते 'सेंट' को खाेकर बहुत दुखी थे। उन्होंने उसी रात उसे अपने फॉर्महाउस ले जाकर दफना दिया। एक रिपोर्ट की मानें तो सलमान खान ने उसे अपने पनवेल फॉमहाउस में दफना दिया। वह अपने कुत्ते 'सेंट' के बहुत करीब थे। वह उसे रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' के सेट पर भी लेकर गए थे। इससे पहले उनके दो और कुत्ते माईसन और माईजान भी गुजर चुके हैं।