विम्बल्डन एक्सपीडिशन के दौरान लंदन को एक्सप्लोर करके वापिस आईं एक्ट्रेस सैयामी खेर
लंदन में सैयामी स्विज़ टेनिस स्टार रोजर फेडरर से मिली थीं।
मुंबई। फिल्म 'मिर्जिया' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली एक्ट्रेस सैयामी खेर विम्बल्डन एक्सपीडिशन से लौट आई हैं। 'मिर्जिया' में उनके अपोजिट अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर थे।
एक्ट्रेस सैयामी खेर 15 दिनों से लंदन में थीं और वो इस शहर को एक्सप्लोर कर रही थीं। दरअसल, सैयामी विम्बल्डन एक्सपीडिशन में हिस्सा लेने गई थीं।
यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस आयशा टाकिया के इस 3 साल के बेटे मिकैल को देख आप कह उठेंगे- So Cute, देखें ताज़ा तस्वीरें
आपको बता दें कि, सैयामी ने हाल ही में ट्विटर पर विम्बल्डन टूर्नामेंट से एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो स्विज़ टेनिस स्टार रोजर फेडरर के साथ थीं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि, जब आप किसी चीज को चाहते हो तो वो आपको जरूर मिलती है। मैं फेडरर से मिली और उन्हें जीतते हुए देखा।
Moral of the story. When u REALLY want something, you get it! I MET FEDERER & watched him win!!#Wimbledon2017 #Federer #FedererVsCilic pic.twitter.com/ecXUUr15NA— Saiyami Kher (@SaiyamiKher) July 16, 2017
सैयामी ने 'मिर्जिया' से पहले तेलुगू फिल्म 'रे' से एक्टिंग की शुरुआत की थी।