रोहित ने बता दी वजह , क्यों हुआ 'दिलवाले' और 'सिंघम' का बुरा हाल
रोहित अब अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी यानि गोलमाल के चौथे भाग के लिए तैयारी कर रहे हैं , जिसका नाम 'गोलमाल अगेन' रखा गया है।
मुंबई। रोहित शेट्टी ने बॉलीवुड में हाल के वर्षों में सबसे ज्यादा ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी हैं लेकिन उनकी पिछली फिल्मों का जो हाल हुआ है उसे दुनिया जानती है और रोहित भी मानते हैं कि किरदार और कहानी की वजह से उन्हें मुंह की खानी पड़ी।
मुंबई में चल रहे मामी फिल्म फेस्टिवल में एक परिचर्चा के दौरान रोहित शेट्टी ने अपनी कई गलतियां मानी। रोहित ने कहा कि उनकी 2008 में आई फिल्म ' गोलमाल रिटर्न्स ' सुपरहिट फिल्म थी लेकिन हम सब जानते थे कि वो एक बकवास फिल्म थी। हमारी फ़िल्में हिट भी होती है तो भी पूरी टीम मिलकर उसके बारे में मंथन जरूर करते हैं। रोहित ने बताया कि अजय देवगन स्टारर 'सिंघम' के दूसरे भाग में गलती हुई थी और उसके उम्मीदों के मुताबिक ना चलने का कारण फिल्म के किरदारों का गलत होना था। रोहित की पिछली फिल्म ' दिलवाले' भी नहीं चली थी और इस पर रोहित ने माना कि शाहरुख़ खान और काजोल वाली पूरी कहानी ही गलत थी। रोहित कहते हैं कि वो हार्डकोर कमर्शियल फिल्में बनाते हैं और जब भी गलती होती है उन्हें पता चल जाता है। फिर गलती सुधार ली जाती है।
Video- ' मुश्किल' दूर होते ही रणबीर कपूर ने रचाई मेहंदी , पहना लाल जोड़ा !
रोहित अब अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी यानि गोलमाल के चौथे भाग के लिए तैयारी कर रहे हैं , जिसका नाम 'गोलमाल अगेन' रखा गया है। फिल्म में अजय देवगन होंगे लेकिन लीडिंग लेडी के नाम पर आलिया भट्ट , श्रद्धा कपूर और परिणीति चोपड़ा के नाम लगातार आये हैं। रोहित कहते हैं सब साल के अंत में पता चल जाएगा।