बचना ऐ हसीनों लो May आ गया... ऋषि कपूर ने दी Warning
'बचना ऐ हसीनों' ऋषि कपूर की 1977 की हिट फ़िल्म हम किसी से कम नहीं का गाना है, जो काफी पॉप्यूलर है और आज भी इसकी बीट्स पैर थिरकाने के लिए मजबूर कर देती हैं।
मुंबई। ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। कभी ह्यूमर, तो कभी अपने तेवर से वो इस प्लेटफॉर्म का तापमान बढ़ाते रहते हैं। विवादों में फंसते हैं, लेकिन अपनी बात पर डटे रहते हैं। इन्हीं वजहों से वो ट्वीटर पर छाए रहते हैं। इस बार ऋषि ने अपने ह्यूमर का ज़बर्दस्त तड़का लगाया है और अपने एक हिट गाने का इस्तेमाल करते हुए हसीनाओं को बढ़ते तापमान से बचने के लिए चेताया है।
ऋषि कपूर ने ट्वीटर पर जलते हुए सूरज की एक तस्वीर शेयर ही है, जिस पर लिखा हुआ है- Bachna Ae Haseeno, Lo May Aa Gaya. इस फोटो के साथ ऋषि ने कैप्शन में सिर्फ़ वॉर्निंग लिखा है। अब ये तस्वीर क्या कहना चाहती है, ये समझना कोई रॉकेट साइंस नहीं है। सूरज के तेवर कितने तल्ख़ हैं और गर्मी ने क्या हाल किया है, इसका अंदाज़ा सभी को है। ऐसे में जैसे ही मई महीने की एंट्री हुई, ऋषि ने अपने हिट नंबर बचना ऐ हसीनों लो मैं आ गया के ज़रिए गर्मी से बचने की सलाह दे डाली।
यह भी पढ़ें: बहरूपिए आमिर ख़ान का नया रूप, क्या है नोज़ स्टड का राज़
Warning. pic.twitter.com/nYkgcOUkfd— Rishi Kapoor (@chintskap) May 2, 2017
बचना ऐ हसीनों ऋषि कपूर की 1977 की हिट फ़िल्म 'हम किसी से कम नहीं' का गाना है, जो काफी पॉप्यूलर है और आज भी इसकी बीट्स पैर थिरकाने के लिए मजबूर कर देती हैं। इसी गाने को टाइटल बनाकर 2008 में यशराज बैनर ने फ़िल्म रिलीज़ की, जिसमें ऋषि के बेटे रणबीर कपूर ने लीड रोल निभाया था। बहरहाल, ऋषि के इस गाने पर गुनगनाते हुए उनकी सलाह पर ग़ौर कीजिए। गर्मी बहुत है, बचना ज़रूरी है।