इंटरनेशनल टाइगर डे पर ऋषि कपूर ने बॉलीवुड के टाइगर को दिया आशीर्वाद
आज दुनियाभर में इंटरनेशनल टाइगर डे मनाया जा रहा है। ऐसे में ऋषि ने अपना आशीर्वाद बॉलीवुड के टाइगर को दिया है।
मुंबई। ऋषि कपूर सोशल मीडिया में छाए रहने का हुनर बखूबी जानते हैं। अपने ट्वीट्स से वो कभी मनोरंजन करते हैं, तो कभी विवादों को निमंत्रण भी दे बैठते हैं। मगर अपनी बात बेबाकी से कहते हैं।
आज (29 जुलाई) दुनियाभर में इंटरनेशनल टाइगर डे मनाया जा रहा है। ऐसे में ऋषि ने अपना आशीर्वाद बॉलीवुड के टाइगर को दिया है। नॉटी ऋषि ने टाइगर श्रॉफ की एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया है- मेरे दूसरे बेटे- टाइगर श्रॉफ को आशीर्वाद। रितिक के बाद बेहतरीन डांसर और ग्रीक लुक्स। मेरा पसंदीदा।
इसे भी पढ़ें:
वैसे ऋषि का ये कांप्लीमेंट निश्चित रूप से टाइगर को पसंद आना चाहिए। खुद को ऋतिक का फैन तो वो हमेशा से बताते रहे हैं। टाइगर खुद टाइगर कैंपेन से जुड़े रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि टाइगर का ये नाम इसलिए पड़ा क्योंकि बचपन में वो काटते थे।Blessings to another son of mine-Tiger Shroff. What blessed dancer and looker after the Greek Hritik! My bestest! pic.twitter.com/jcTABaRhdG
— Rishi Kapoor (@chintskap) July 28, 2016