Move to Jagran APP

बॉलीवुड सितारों ने दी एपीजे अब्‍दुल कलाम को श्रद्धांजलि...

भारत के पूर्व राष्‍ट्रपति एपीजे अब्‍दुल कलाम नहीं रहे। उनका जाना भारत के लिए एक बड़ा नुकसान है। कलाम को अगर सबसे लोकप्रिय राष्‍ट्रपति कहा जाए, तो शायद गलत नहीं होगा। इसलिए कलाम के जाने का हर आमो-खास को दुख है। बॉलीवुड सितारों ने भी कलाम को सोशल मीडिया पर

By Tilak RajEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2015 10:30 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2015 10:55 AM (IST)
बॉलीवुड सितारों ने दी एपीजे अब्‍दुल कलाम को श्रद्धांजलि...

मुंबई। भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम नहीं रहे। उनका जाना भारत के लिए एक बड़ा नुकसान है। कलाम को अगर सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपति कहा जाए, तो शायद गलत नहीं होगा। इसलिए कलाम के जाने का हर आमो-खास को दुख है। बॉलीवुड सितारों ने भी कलाम को सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी है।

loksabha election banner

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर लिखा, 'बहुत बढि़या दिमाग, बच्चे जैसा व्यवहार, सबकी परवाह करने वाले प्यारे कलाम नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।' इसके साथ ही बिग बी कलाम साहब की एक फोटो शेयर की है, जिस पर लिखा है, 'सपने वो नहीं होते जो रात को सोते समय नींद में आते हैं, सपने वो होते हैं जो रातों में सोने नहीं देते।'

प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया, 'अच्छाई और महानता एक व्यक्ति में कम ही देखने को मिलती है। डॉ कलाम इन दोनों के निचोड़ थे। ये भारत का बड़ा नुकसान है। ईश्वर उनकी पवित्र आत्मा को शांति दें।'

शाहरुख खान ने ट्वीट किया, 'गुरदासपुर में आतंकी हमला और डॉ कलाम के जाने की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। ईश्वर डॉ कलाम की आत्मा को शांति दें।'

फिल्ममेकर मधुर भंडारकर ने लिखा, 'मैं अभी मुंबई पहुंचा और सुना कि भारत के सबसे प्रिय राष्ट्रपति मिसाइल मैन अब्दुल कलाम नहीं रहे। विज्ञान के क्षेत्र में उनका बहुत योगदान रहा। वह सबके प्यारे थे। मैं उन सौभाग्यशाली लोगों में शुमार हूं जिन्हें कलाम जैसे महान राष्ट्रपति के हाथों से दो-दो राष्ट्रीय पुरस्कार पाने का मौका मिला। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।'

शाहिद कपूर ने लिखा, 'सोमवार का दिन बहुत बुरा रहा। गुरदासपुर का आतंकी हमला, शर्मनाक! ईश्वर डॉ कलाम की आत्मा को शांति दे। उम्मीद है कल का दिन बेहतर होगा।'

आलिया भट्ट ने लिखा, 'डॉ अब्दुल कलाम ने कहा था कि सपनों को विचारों में तब्दील करे और विचारों का रिजल्ट एक्शन के रूप में सामने आएंगे। '

इसे भी पढ़ें: नहीं रहे पूर्व राष्ट्रपति कलाम, रामेश्वरम में आज होगी अंत्येष्टि

Pics: मिसाइल मैन एपीजे कलाम का वो आखिरी दिन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.