अब रिचा चड्ढा का भी फ्रेंच ब्वॉयफ्रेंड से हो गया ब्रेकअप!
फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि रिचा चड्ढा भी अपने बॉयफ्रेंड से अलग हो गई हैं। सूत्रों की बात पर भरोसा किया जाए तो रिचा अब फ्रेंच एक्टर-डायरेक्टर फ्रेंक को डेट नहीं कर रही हैं। दोनों की मुलाकात पिछले साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुई थी।
मुंबई। बॉलीवुड से एक के बाद एक ब्रेकअप की खबरें सुनने को मिल रही हैं। ये साल बॉलीवुड के लिए ब्रेकअप वाला साबित हो रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि अपने पार्टनर से अलग होने वालों में एक नाम रिचा चड्ढा का भी जुड़ गया है। खबर है कि रिचा अपने कथित फ्रेंच ब्वॉयफ्रेंड से अलग हो गई हैं।
सूत्रों की बात पर भरोसा किया जाए तो रिचा अब फ्रेंच एक्टर-डायरेक्टर फ्रेंक को डेट नहीं कर रही हैं। दोनों की मुलाकात पिछले साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में हुई थी। इस साल रणबीर-कट्रीना, फरहान-अधुना, अनुष्का-विराट का ब्रेकअप चर्चा में रहा है।
'बाहूबली 2' में प्रभास का ऐसा रूप देख चौंक जाएंगे दर्शक
फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि इस रिश्ते के खत्म होने का कारण इतनी लंबी दूरी होना है। रिचा पिछले साल दिसंबर में अपने ब्वॉयफ्रेंड से मिली थी। इसके बाद उन्होंने फ्रेंच सीखना भी शुरू की थी, ताकि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड से बातचीत कर सके।
सूत्र ने बताया, 'दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। लेकिन ये दूरी के कारण दोनों साथ में रहने में असमर्थ थे। हालांकि रिचा किसी मौके पर फ्रांस के लिए उड़ान भरती हैं। मगर काम के कारण ऐसा भी होता है जब वो वहां ना जा सकें। ऐसे में कई बार ऐसा भी होता है जब वो दोनों आपस में बात भी नहीं कर पाते। ऐसे में दोनों ने इसे खत्म करने का निर्णय लिया है।'
OMG! शाहिद कपूर ने शेयर कर दी पत्नी मीरा की बाथरूम की फोटो
अगस्त में रिचा सेन फ्रांसिस्को में हुए फिल्म फेस्टिवल में गई थी। इसके बाद वो फ्रेंक के साथ समय बिताने के लिए यूएस ट्रिप पर चली गई थीं। इस दौरान फ्रेंक लॉस एंजिल्स में थे।
रिचा से बातचीत नहीं हो सकी, लेकिन उनके करीबी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, 'रिचा ने ही अलग होने का फैसला किया। फ्रेंक ने भी इस बात पर सहमति जताई। दोनों ने अपनी ओर से रिलेशनशिप को और समय देने की कोशिश नहीं की। वो अपने करियर पर फोकस करना चाहती हैं। फिलहाल वो दो फिल्मों में व्यस्त हैं। 'कैबरे' और 'सरबजीत'। फ्रेंक भी अपने दो प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। ऐसे में कोई उम्मीद नहीं है कि दोनों साथ आ सके।'