20 साल बाद फिर जलवा दिखाएगी ये जोड़ी
एक्ट्रेस रेणुका शहाने और एक्टर महेश ठाकुर की मशहूर जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर साथ नज़र आएगी। इससे पहले दोनों 1995 में टीवी शो 'सैलाब' में दिखे थे। दोनों करीब दो दशक बाद जोडी़ बनाएंगे। इस शो में एक शादीशुदा जोड़े की जिंदगी में मतभेद दिखाए जाएंगे और शो
मुंबई। एक्ट्रेस रेणुका शहाने और एक्टर महेश ठाकुर की मशहूर जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर साथ नज़र आएगी। इससे पहले दोनों 1995 में टीवी शो 'सैलाब' में दिखे थे। दोनों करीब दो दशक बाद जोडी़ बनाएंगे। इस शो में एक शादीशुदा जोड़े की जिंदगी में मतभेद दिखाए जाएंगे और शो का नाम होगा, 'कभी ऐसे गीत गाया करो'।
‘युद्ध’ की नाकामी से हार नहीं मानेंगे बिग बी
रेणुका और महेश पैरेंट्स के किरदार में होंगे। दोनों ने ही अपने किरदारों को निभाने के लिए हां कर दिया है।
शो के एक करीबी सूत्र ने बताया, 'रेणुका और महेश करीब 20 साल बाद एक शो में नज़र आएंगे। हालांकि रेणुका लंबे समय के बाद किसी शो में दिखेंगी, फिर भी निर्माताओं को लगा कि उनके पति का किरदार महेश से बेहतर कोई नहीं निभा सकता।'
इस टीवी शो में जलवा दिखाएगा खान परिवार
अभिनेता आशुतोष राणा की पत्नी रेणुका ने टीवी शो 'सुरभि' से अपने करियर की शुरुआत की थी। 49 वर्षीय रेणुका ने 'हम आपके हैं कौन' समेत 11 फिल्मों में भी काम किया है।