रणवीर सिंह अब ब्रैड पिट और मडोना के साथ इस जगह नज़र आएंगे
रणवीर की इसी हफ्ते फिल्म बेफ़िक्रे रिलीज़ होने जा रही है जिसकी पूरी शूटिंग पेरिस में की गई थी और अब वो वहां भी काफी लोकप्रिय हो चुके हैं।
मुंबई। पेरिस के ग्रेवीन वैक्स म्यूजियम में अब रणवीर सिंह का पुतला लगाया जाएगा। वो ब्रैड पिट और जॉर्ज क्लूनी जैसे हॉलीवुड स्टार के साथ खड़े नज़र आएंगे। इस म्यूजियम में वो बॉलीवुड के एकमात्र स्टार होंगे जिनका स्टेच्यू लगाया जा रहा हैं।
रणवीर की इसी हफ्ते फिल्म बेफ़िक्रे रिलीज़ होने जा रही है जिसकी पूरी शूटिंग पेरिस में की गई थी और अब वो वहां भी काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। ग्रेवीन वैक्स म्यूजियम में रणवीर का लाइफ साइज़ स्टेच्यू लगाया जाएगा। ख़बर के मुताबिक स्टेच्यू बनाने का काम शुरू हो गया है और ये अगले साल दुनिया की नज़रों के सामने आएगा। रणवीर सिंह का स्टेच्यू जहां लगाया जायेगा वहां पहले से ही हॉलीवुड स्टार जॉर्ज क्लूनी , पेलोपेज़ क्रूज़ , ब्रैड पिट , मर्लिन मुनरो , मडोना , फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनल मेसी के पुतले लगे हुए हैं।
सलमान की 'टाइगर ज़िंदा है' से जुड़ा ये हॉलीवुड कनेक्शन
हाल ही म्यूजियम के लोगों ने स्टेच्यू के लिए रणवीर का नाप लिया है। जिसके तहत प्लास्टर ऑफ़ पेरिस से उनके हाथों की नापजोक की गई और बाद में हाइट बोर्ड लगाया गया। साथ ही अलग अलग एंगल से रणवीर की तस्वीरें भी खीचीं गई।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को एक साथ मिला 2016 का सबसे बड़ा तोहफा
वैसे तो बॉलीवुड के लोगों के वैक्स स्टेच्यू अब तक मैडम तुसाद म्यूजियम में ही लगाए जाते रहे हैं लेकिन रणवीर ऐसे पहले बॉलीवुड स्टार होंगे जिनका पुतला पेरिस के वैक्स म्यूजियम में लगेगा।