Video: दीपिका और अर्जुन को नाई बनाना चाहते थे रणवीर, पैसे कम पड़ गए
रणवीर को अब ओल्ड खिलज़ी की बजाय यंग ख़िलजी का अवतार लेना है और इसीलिए सारा 'स्वांग' रचा था।
रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। रणवीर सिंह ने अपनी दाढ़ी और मूछों का बलिदान दे दिया है। इस मुंडन संस्कार का उन्होंने एक वीडियो भी जारी किया और ये भी बताया कि अगर उनके पास पैसे होते तो दीपिका पादुकोण और अर्जुन कपूर को अपने बाल कटवाने के लिए बुलाते।
रणबीर एक बार ऐसा पहले भी कर चुके हैं। फिल्म बाजीराव मस्तानी के समय उनकी करारी मूंछें थी लेकिन बेफ़िक्रे में दिलफेंक बनने के लिए उन्होंने उनका बलिदान दे दिया था। इस बार फिल्म पद्मावती में अलाउद्दीन ख़िलजी के लिए बाल और दाढ़ी बढ़ाई थी। उस उसका काम हो गए तो कटवा दी। इस दौरान उन्होंने सैलून से ही एक वीडियो जारी किया। इसमें रणवीर सिंह ने कहा "इस बार मैं खुद अपनी दाढ़ी काटने वाला हूं । मेरे पास अर्जुन कपूर और दीपिका पादुकोण को पैसे देने जितना जट नहीं है। नहीं तो उन्हें ही बुला लेता।" रणवीर के इस मज़ाकिया अंदाज़ से साफ़ था कि वो अपनी सबसे ख़ास दोस्त दीपिका पादुकोण और अपने गुंडे वाले दोस्त अर्जुन कपूर को नाई बनाने के चक्कर में थे।
यह भी पढ़ें:स्कर्ट कांड से नाख़ुश दीपिका को क्या रणवीर की इस बात पर आएगा प्यार
बता दें कि संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में रणवीर सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी काम कर रहे हैं। रणवीर को अब ओल्ड खिलज़ी की बजाय यंग ख़िलजी का अवतार लेना है और इसीलिए सारा 'स्वांग' रचा था।