Move to Jagran APP

किसी से मिलाया हाथ तो किसी से लिया आशीर्वाद, रणवीर सिंह यूं जीत रहे हैं सबका दिल, देखें तस्वीरें

रणवीर अक्सर अपने फैंस से बड़ी ही ज़िन्दादिली से मिलते हैं और सबका दिल जीत लेते हैं!

By Hirendra JEdited By: Published: Tue, 24 Oct 2017 12:16 PM (IST)Updated: Sat, 28 Oct 2017 08:10 AM (IST)
किसी से मिलाया हाथ तो किसी से लिया आशीर्वाद, रणवीर सिंह यूं जीत रहे हैं सबका दिल, देखें तस्वीरें
किसी से मिलाया हाथ तो किसी से लिया आशीर्वाद, रणवीर सिंह यूं जीत रहे हैं सबका दिल, देखें तस्वीरें

मुंबई। रणवीर सिंह बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं जो सहज ही अपने फैंस से मिलने में नहीं झिझकते। एक तरफ तमाम सेलिब्रिटी पब्लिक प्लेस या किसी इवेंट के दौरान आम फैंस से अमूमन बचते हुए नज़र आते हैं, रणवीर उनसे उलट अपने चाहने वालों से दिल खोलकर मिलते हैं! उनकी यह ताज़ा तस्वीरें भी इसी बात की गवाही दे रही हैं।  

loksabha election banner

सोमवार को रणवीर सिंह मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट किये गए। उन्हें देखते ही उनके फैंस ने उन्हें घेर लिया। कोई रणवीर से हाथ मिलाना चाहता था तो कोई उनके साथ सेल्फी लेना चाहता था। रणवीर सिंह ने किसी को निराश भी नहीं किया। यह पहली तस्वीर देखिये जब सड़क किनारे बैठी एक महिला ने रणवीर से हाथ मिलाना चाहा तो रणवीर ने भी जैसे झुकते हुए उसका हाथ थाम लिया!  

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह ने भी आखिर देख ही ली 'सीक्रेट सुपरस्टार', जानें फ़िल्म की कुल कमाई

वहीं कुछ युवाओं ने जब रणवीर सिंह के साथ सेल्फी लेनी चाही तो रणवीर बड़े ही धीरज और अपनेपन के साथ खड़े होकर उन्हें सेल्फी के लिए पोज़ देते भी दिखे। 

ऐसे में जब रणवीर सिंह की नज़र एक बुजुर्ग सज्जन पर पड़ी तो उन्होंने हाथ जोड़कर उन्हें प्रणाम किया और उनसे आशीर्वाद भी लिया! 

रणवीर सिंह जब तक इन लोगों के साथ रहे उन्होंने माहौल को उत्साह और ऊर्जावान बनाये रखा। यही एनर्जी रणवीर सिंह की ताकत भी है और उनकी पहचान भी।

यह भी पढ़ें: सलमान ख़ान ने 2019 की ईद कर ली अपने नाम, 'भारत' को देंगे कोरियन तोहफ़ा

रणवीर अक्सर अपने फैंस से बड़ी ही ज़िन्दादिली से मिलते हैं और सबका दिल जीत लेते हैं! बता दें कि, रणवीर सिंह जल्द ही संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'पद्मावती' में नज़र आयेंगे। फ़िल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.