Move to Jagran APP

..तो इस हसीना के साथ रणवीर की केमेस्ट्री अच्छी लगती है

ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी मस्त लगती है, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन बॉलीवुड की एक और हसीना हैं जिनके साथ रणवीर सिंह की केमेस्ट्री खूब रंग लाती है और इस बात को रणवीर खुद भी स्वीकार करते हैं।

By Edited By: Published: Mon, 19 May 2014 08:06 AM (IST)Updated: Mon, 19 May 2014 09:39 AM (IST)
..तो इस हसीना के साथ रणवीर की केमेस्ट्री अच्छी लगती है

मुंबई। ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी मस्त लगती है, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन बॉलीवुड की एक और हसीना हैं जिनके साथ रणवीर सिंह की केमेस्ट्री खूब रंग लाती है और इस बात को रणवीर खुद भी स्वीकार करते हैं।

loksabha election banner

जी हां हम बात कर रहे हैं अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह की। दोनों ने अब तक दो फिल्में साथ की है। ऑनस्क्रीन दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई है। अब एक बार फिर जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' में दोनों साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। रणवीर ने कहा कि, 'अनुष्का के साथ काम करना अच्छा लगता है। उनके साथ मेरी केमेस्ट्री स्पेशल है। हम दोनों ही बहुत हेल्दी और प्रोफेशनल रिलेशन कैरी करते हैं। उनके साथ दोबारा काम करने का मौका मिल रहा है। मैं बहुत खुश हूं। मुझे लगता है कि वे युवा कलाकारों में से सबसे ज्यादा प्रतिभाशाली है।' फिल्म में प्रियंका चोपड़ा रणवीर की बहन का किरदार निभा रहीं हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले दोनों फिल्म बैंड बाजा बारात और लेडीज वर्सेज रिक्की बहल में साथ नजर आए थे।

पढ़ें : रणवीर का कंडोम ऐड

पढ़ें : दीपिका के गले में रणवीर के नाम की निशानी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.