'बाजीराव मस्तानी' के नए पोस्टर में देखिए रणवीर-दीपिका का रॉयल रोमांस
इन दिनों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी ऐतिहासिक फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। फिलहाल इस फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें दोनों बिल्कुल शाही जोड़ी के रूप में नजर आ रहे हैं और एक साथ काफी जंच भी रहे हैं।
मुंबई। इन दिनों रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अपनी ऐतिहासिक फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। फिलहाल इस फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है, जिसमें दोनों बिल्कुल शाही जोड़ी के रूप में नजर आ रहे हैं और एक साथ काफी जंच भी रहे हैं।
जो शाहरुख-आमिर नहीं कर सके, वो सलमान ने कर दिखाया
रणवीर जहां अपने मराठा योद्धा के पोशाक और अवतार में हैं, वहीं दीपिका पिंक कलर की अनारकली में रॉयल ज्वैलरी के साथ बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं और दोनों ने बहुत ही प्यार से एक दूसरे का हाथ थाम रखा है। चलिए ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है, आप खुद ही यहां दोनों को देख लीजिए। रणवीर ने ट्विटर पर यह पोस्टर जारी किया है।
The Love Story of a Warrior ...... #BajiraoMastani pic.twitter.com/c5vJIiKWr5
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) November 24, 2015
इसके साथ ही रणवीर ने 'बाजीराव मस्तानी' का एक और पोस्टर भी जारी किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है 'हर हर महादेव'।
"HAR HAR MAHADEV...!!!" #BajiraoMastani pic.twitter.com/hXLPbShaIk
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) November 25, 2015
आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित और प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।