रणबीर और कट्रीना की इसी महीने हो सकती है सगाई
अब भले ही रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ अपने रिलेशनशिप को स्वीकार ना करें, मगर उनके परिवार वालों ने दोनों के रिलेशनशिप को ऑफिसियल करने का पूरा मूड बना लिया है ! जी हां, आपको याद होगा कि कुछ हफ्ते पहले रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ को कपूर खानदान के
मुंबई। अब भले ही रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ अपने रिलेशनशिप को स्वीकार ना करें, मगर उनके परिवार वालों ने दोनों के रिलेशनशिप को ऑफिसियल करने का पूरा मूड बना लिया है ! जी हां, आपको याद होगा कि कुछ हफ्ते पहले रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ को कपूर खानदान के साथ डिनर पर जाते हुए देखा गया था।
साल की सबसे अच्छी शुरुआत पाकर 'गब्बर...' खुश हुआ !
इस डिनर में परिवार का लगभग हर खास सदस्य शामिल था। यहां तक कि रणबीर कपूर की दादी कृष्णा राज कपूर भी मुंबई के एक रेस्टोरेंट में पहुंची थीं। ऐसे में चर्चा है कि इस दिन डिनर टेबल पर रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ की शादी की गरम चर्चा हुई थी।
सनी लियोन ने स्वीकारा, पॉर्न फिल्मों के बूते मिले फैन्स!
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक, अगर सूत्रों पर भरोसा किया जाए तो रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ की शादी की बात लगभग पक्की हो गई है। परिवार के करीबी के मुताबिक, कपूर खानदान अब दोनों के रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने के मूड में आ चुका है।
सूत्रों के मुताबिक, 'रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ की शादी को लेकर कपूर परिवार इस महीने के अंत तक एक जलसा कर सकता है। यह बेहद निजी होगा और बेहद करीबी दोस्त और परिवार वाले ही इसमें शामिल होंगे। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह 'रोका '(पंजाबी ट्रेडिशन, जिसमें रिश्ता आधिकारिक हो जाता है) होगा या सगाई!
शूटिंग के बीच पटियाला के ब्रेड पकौड़ों पर टूट पड़ीं यामी गौतम
जब तक रणबीर कपूर की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' रिलीज होगी, तब तक कट्रीना कैफ भी कान्स फिल्म समारोह से वापस आ जाएंगी।' वैसे, दोनों में किसी ने भी अब तक अपने रिलेशनशिप को स्वीकार नहीं किया है। हाल हीं रणबीर कपूर ने कहा था कि मीडिया उनकी शादी को लेकर कयास लगाना बंद कर दे। वैसे इससे पहले दोनों के नवंबर में शादी करने की खबर भी सामने आ चुकी है।