Move to Jagran APP

शशि कपूर के फिल्‍मी सफर की दास्‍तां सुना रणबीर कपूर ने जीता दिल

बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने 62वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में अपने चाचा और पुराने जमाने के मशहूर अभिनेता शशि कपूर के फिल्मी सफर को एक वीडियो के जरिए बहुत खूबसूरती से बयां किया। 77 वर्षीय शशि कपूर अस्वस्थता के कारण इस समारोह में शामिल नहीं हो सके। यह समारोह रविवार

By Pratibha Kumari Edited By: Published: Mon, 04 May 2015 06:03 PM (IST)Updated: Mon, 04 May 2015 06:26 PM (IST)
शशि कपूर के फिल्‍मी सफर की दास्‍तां सुना रणबीर कपूर ने जीता दिल

मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने 62वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में अपने चाचा और पुराने जमाने के मशहूर अभिनेता शशि कपूर के फिल्मी सफर को एक वीडियो के जरिए बहुत खूबसूरती से बयां किया। 77 वर्षीय शशि कपूर अस्वस्थता के कारण इस समारोह में शामिल नहीं हो सके। यह समारोह रविवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित हुआ।

loksabha election banner

'रॉक ऑन' डायरेक्टर अभिषेक कपूर ने गर्लफ्रेंड प्रज्ञा यादव से की शादी

इस मौके पर रणबीर कपूर ने एक नैरेटर की भूमिका निभाई। उन्होंने शशि कपूर को सभी के बीच 'आइकॉन' के तौर पर पेश किया। इस वीडियो में शशि कपूर पर फिल्माए गीत,डायलॉग आदि शामिल थे। पूरा हॉल तालियों की आवाज से गूंज रहा था।

फिल्म प्रमोशन में बिजी सनी लियोन और राम कपूर, देखें तस्वीरें

एक समय वो भी आया, जब स्क्रीन पर शशि कपूर की फिल्म 'दीवार' के उनके यादगार सीन को दिखाया गया। 'मेरे पास मां है' यह सुनते ही पूरे हॉल ने खड़े होकर उनको सम्मान दिया। शशि कपूर सौ से ज्यादा फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इस मौके पर कपूर परिवार के सदस्यों में ऋषि कपूर और उनके बेटे कुणाल कपूर भी मौजूद थे।

शाहरुख खान की ऐसी बॉडी देख आप भी शर्मा जाएंगे!

शबाना आजमी ने कहा, 'शशि कपूर वो पहले शख्स थे, जो भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले अाए। वो पहले ऐसे बॉलीवुड एक्टर थे, जिन्होंने हॉलीवुड में काम करना शुरू किया। आज हम लोगों को सुनकर यह लगता है कि ओह ये लोग हॉलीवुड में काम कर रहे हैं, मगर शशि कपूर तो यह काम बहुत पहले कर चुके हैं।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.