रणबीर कपूर इनके संग मनाएंगे अपना 34 वां बर्थडे!
रीमा के बेटे अरमान जैन पार्टी के होस्ट रहेंगे। रणबीर कपूर इन दिनों 'जग्गा जासूस' की शूटिंग में व्यस्त हैं।
मुंबई। रणबीर कपूर 34 साल के हो गए, लेकिन कपूर खानदान में वो अकेले नहीं हैं, जिनका जन्म दिन 28 सितंबर को होता है। रणबीर अपनी छोटी बुआ रीमा जैन के साथ बर्थडे शेयर करते हैं।
यूं तो रणबीर हर साल अपनी बुआ के साथ बर्थडे शेयर करते होंगे, लेकिन इस दफा मामला स्पेशल है क्योंकि रीमा जिंदगी के सबसे अहम 60वें पड़ाव पर पहुंच गई है। उम्र के इस माइलस्टोन को रीमा की फैमिली और कपूर खानदान मिलकर सेलिब्रेट करने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक रीमा जैन के पति एक बड़ी पार्टी रखने वाले हैं और वहीं वो रणबीर और रीमा दोनों का साथ में जन्म दिन मनायेंगे। मुंबई के एक बड़े होटल में इसकी तैयारियां की जा चुकी हैं।
ऋषि कपूर की चाहत, इस काम के अलावा कुछ और ना करें रणबीर कपूर
दोनों के लिए खास केक भी बनवाया गया है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी में कपूर खानदान के सभी सदस्यों के शामिल होने की संभावना है। खासतौर से रणबीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर और नीतू कपूर तो पार्टी में शामिल हो रही रहे हैं। करिश्मा कपूर, करीना कपूर और सैफ अली खान भी इस पार्टी के मेहमान बनेंगे। रणबीर कपूर की दादी कृष्णा राज कपूर भी दोनों को ही अपना आशीर्वाद देने के लिए आने वाली हैं।
आज की नहीं, 18 साल पुरानी है ऐश्वर्या और रणबीर की केमिस्ट्री
बताया जाता है कि रीमा के बेटे अरमान जैन पार्टी के होस्ट रहेंगे। रणबीर कपूर इन दिनों 'जग्गा जासूस' की शूटिंग मुंबई की फिल्म सिटी में कर रहे हैं।