रणबीर ने ठंडे बस्ते में डाल दी किशोर कुमार की बोयापिक
फिल्म 'बर्फी' की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर और अनुराग बसु ने किशोर कुमार की बायोपिक बनाने का मन बनाया था। लेकिन अब इस फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया और शायद अब ये फिल्म कभी नहीं बनेगी। जी हां, खुद रणबीर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने
मुंबई। फिल्म 'बर्फी' की शूटिंग के दौरान रणबीर कपूर और अनुराग बसु ने किशोर कुमार की बायोपिक बनाने का मन बनाया था। लेकिन अब इस फिल्म को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया और शायद अब ये फिल्म कभी नहीं बनेगी।
शाहरुख ने पहले ही बता दिए 'दिलवाले' के नए गाने के बोल
जी हां, खुद रणबीर ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा, 'वो फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है। हम वो फिल्म बनाना चाहते थे। वो बेहद दिलचस्प कहानी थी जो अनुराग और मेरे दिमाग में थी। लेकिन बात नहीं बन सकी और अब हम वो फिल्म नहीं बना रहे हैं।'
फिल्म को बनाने में एक नहीं, बल्कि काफी दिक्कतें सामने आ रहीं थी। रणबीर ने बताया, 'सबसे पहले तो हमें वो कास्ट नहीं मिल सकी, जो हम चाहते थे। उसके बाद स्क्रिप्ट को लेकर कुछ परेशानी थी। परिवार के लोग स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे और बात नहीं बन पा रही थी। तो इन सबके चलते दिक्कत हुई, वरना ये एक बेहतरीन फिल्म होती।'
लेकिन रणबीर कपूर अब संजय दत्त की बायोपिक की तैयारी कर रहे हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने जा रही इस बायोपिक को 2017 में रिलीज करने का फैसला किया गया है।
फिलहाल रणबीर, करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ ऐश्वर्या राय बच्चन और अनुष्का शर्मा नजर आएंगी।