Move to Jagran APP

बनेगी रामायण वो भी 3D में, कौन, कैसे और कितने बजट में बनाएगा... यहां जानिये

हिंदी सिनेमा एक और महाकाव्य शासन के लिए अपनी कमर कस रही है।

By ShikhasEdited By: Published: Wed, 10 May 2017 06:56 PM (IST)Updated: Wed, 10 May 2017 06:56 PM (IST)
बनेगी रामायण वो भी 3D में, कौन, कैसे और कितने बजट में बनाएगा... यहां जानिये
बनेगी रामायण वो भी 3D में, कौन, कैसे और कितने बजट में बनाएगा... यहां जानिये

मुंबई। रामायण जैसी महान कहानी को मिलने वाला है एक नया रूप। सालों से रामायण को एनीमेशन, टीवी शोज़ और भी कई तरीकों से दर्शकों के सामने लाया गया है। और एक बार फिर सिनेमा आपको अपने सिल्वर स्क्रीन पर दिखाएगा राम, सीता, हनुमान और रावण की गाथा। 

loksabha election banner

कई समय से ख़बरें चल रहीं थी कि रामायण को एक बार फिर सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा मगर यह खबर सिर्फ़ कहबर ही बन कर रह गई। कफिर्म न्यूज़ यह है कि अब फ़िल्म रामायण बनेगी और वो भी 3D में। जी हां, इस फ़िल्म को तीन बड़े फ़िल्म निर्माता अलु अरविन्द, नामित मल्होत्रा और मधु मंतेना साथ मिलकर बनाएंगे। 

यह भी पढ़ें:सुपरहिट कम्पोजर रहमान के लिए ये गाना बना बड़ी चुनौती 

ख़ास बात यह है कि इस 3D फ़िल्म को तीन भाषाओं में बनाया जाएगा- हिंदी, तेलगु और तमिल। यही नहीं इस फ़िल्म का बजट होगा 500 करोड़ और इसे तीन भागों में रिलीज़ किया जाएगा। मतलब, हिंदी सिनेमा एक और महाकाव्य शासन के लिए अपनी कमर कस रही है। मेकर्स जल्द ही फ़िल्म से जुड़ने वाली कास्ट और क्रू का ख़ुलासा करेंगे। एक्साइटेड?


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.