WATCH:छा गया रजनीकांत की 'कबाली' का टीजर, 78 लाख बार देखा गया
रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' का टीजर 78 लाख से ज्यादा बार देखा गया चुका है। ये संख्या लगतार बढ़ती जा रहा है।
मुंबई (जेएनएन)। रजनीकांत की फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार होता है। यही वजह है कि उनकी अपकमिंग फिल्म 'कबाली' का टीजर आते ही छा गया है। फिल्म 'कबाली' का टीजर 78 लाख से ज्यादा बार देखा गया चुका है। ये संख्या लगतार बढ़ती जा रहा है।
'कुमकुम भाग्य' की इस एक्ट्रेस ने भी ब्वॉयफ्रेंड के साथ कर ली शादी
हैरानी की बात ये है कि 'कबाली' का टीजर तमिल में है, इसके बावजूद हिंदी भाषी लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। रजनीकांत अपने अलग स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। 'कबाली' के टीजर में भी रजनीकांत का अलग स्टाइल देखने को मिल रहा है।
इस टीजर के आखिर में 70 के दशक में रजनीकांत को रेस्तरां से बाहर निकलते शूट किया गया है। यहां उन्हें अलग तरह के हेयर स्टाइल और एक अलग अंदाज में दिखाया गया है। पा. रंजीत निर्देशित इस फिल्म में राधिका आप्टे, कलैयाराशन, दिनेश व ऋत्विका भी हैं। फिल्म में रजनीकांत डॉन की भूमिका में हैं।
'कबाली' ये टीजर सिर्फ 67 सेकंड का है। इसमें लोगों को सिर्फ रजनीकांत के किरदार से रूबरू कराया गया है। जॉन लेनन को चश्मा और थ्री पीस सूट पहने रजनीकांत इसमें कहर ढा रहे हैं।