नए मालिक के लिए तैयार हो रहा है राजेश खन्ना का 'आशीर्वाद'
राजेश खन्ना के बंगले आशीर्वाद के नए मालिक के लिए इसमें रेनोवेशन का काम तेजी से चल रहा है। बांद्रा स्थित इस बंगले को शशि
मुंबई। राजेश खन्ना के बंगले आशीर्वाद के नए मालिक के लिए इसमें रेनोवेशन का काम तेजी से चल रहा है। बांद्रा स्थित इस बंगले को शशि किरण शेट्टी ने खरीदा है।
इसे 95 करोड़ में बेचा गया था, जिस पर नया पेंट किया जा रहा है। इसके इंटीरियर्स भी बदले जा रहे हैं। राजेश खन्ना ने यह बंगला 60 के दशक के आखिर में दिग्गज स्टार राजेंद्र कुमार से साढ़े तीन लाख रुपए में खरीदा था। 80 के दशक में काका ने इस बंगले को दोबारा बनवाया था।
दिलचस्प बात यह है कि यह बंगला जहां राजेंद्र कुमार को बिल्कुल रास नहीं आया था, वहीं राजेश खन्ना के लिए यह बहुत लकी साबित हो गया। इस बंगले में रहते हुए राजेंद्र कुमार की कई फिल्में फ्लॉप हुई थीं, जबकि राजेश खन्ना की एक के बाद एक 15 फिल्में हिट हुई थीं।