Move to Jagran APP

राज कपूर की पत्‍नी कृष्‍णा हॉस्पिटल में भर्ती

स्‍वर्गीय दिग्‍गज एक्‍टर-फिल्‍ममेकर की पत्‍नी कृष्‍णा राज कपूर को मुंबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कृष्‍णा के बड़े रणधीर कपूर ने बताया कि उन्‍हें बढ़ती उम्र से संबंधित बीमारियां हैं।

By Tilak RajEdited By: Published: Fri, 12 Feb 2016 02:37 PM (IST)Updated: Fri, 12 Feb 2016 02:41 PM (IST)
राज कपूर की पत्‍नी कृष्‍णा हॉस्पिटल में भर्ती

मुंबई। स्वर्गीय दिग्गज एक्टर-फिल्ममेकर की पत्नी कृष्णा राज कपूर को मुंबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कृष्णा के बड़े रणधीर कपूर ने बताया कि उन्हें बढ़ती उम्र से संबंधित बीमारियां हैं।

loksabha election banner

रणवीर पहुंचे सात समंदर पार, वेलेंटाइन-डे पर होंगे दीपिका के साथ

रणधीर कपूर ने बताया, 'उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब काफी ठीक है और उम्मीद है कि जल्द उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वह बढ़ती उम्र में होने वाली आम समस्याओं से जूझ रही हैं। इसमें परेशान होने जैसी कोई बात नहीं है।'

पढि़ए कट्रीना और आदित्य की फिल्म 'फितूर' का रिव्यू

हालांकि खबरें सुनने को मिल रही हैं कि कृष्णा राज कपूर पिछले पन्द्रह दिनों से हॉस्पिटल में एडमिट हैं। लेकिन इसकी भनक रणधीर कपूर ने मीडिया को नहीं लगने दी। बता दें कि रणधीर और ऋषि कपूर अपनी मां कृष्णा से लगतार मिलने जा रहे हैं। वहीं हॉस्पिटल में कृष्णा की बेटी रीमा जैन उनकी देखभाल कर रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.