Move to Jagran APP

अक्षय कुमार को मिले नेशनल अवॉर्ड पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा Badhai ho Badhai

प्रियंका ने यह भी बताया कि वो अभी इतनी बड़ी नहीं हुई हैं कि हिंदी फिल्मों का निर्माण करें।

By Rahul soniEdited By: Published: Wed, 26 Apr 2017 03:55 PM (IST)Updated: Wed, 26 Apr 2017 03:55 PM (IST)
अक्षय कुमार को मिले नेशनल अवॉर्ड पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा Badhai ho Badhai
अक्षय कुमार को मिले नेशनल अवॉर्ड पर प्रियंका चोपड़ा ने कहा Badhai ho Badhai

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई में मंगलवार को उनकी मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' को मिले 3 नेशनल अवार्ड्स के सेलिब्रेशन बतौर फिल्म से जुड़े कलाकारों के लिए एक पार्टी रखी थी। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अक्षय कुमार को मिले नेशनल अवार्ड के बारे में सिर्फ इतना ही कहा।

loksabha election banner

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पार्टी के मूड में हैं। मंगलवार को भी उन्होंने एक पार्टी रखी थी। जहां उनके बैनर तले बनी मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' के स्टारकास्ट के अलावा मराठी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ लोग आए थे। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अक्षय कुमार को नेशनल अवॉर्ड दिए जाने के सवाल पर अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि, सभी नेशनल अवॉर्ड जीतने वालों को बधाई। प्रियंका ने किसी का भी नाम नहीं लिया। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार की बढ़ती नजदीकियों की वजह से ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार को प्रियंका से दूर रहने के लिए कहा था। साथ में फिल्में नहीं करने की बात भी मीडिया में सुर्खियां बनी थीं। इसके बाद एक अरसे से दोनों ने एक दूसरे के साथ काम नहीं किया है। तो अक्षय कुमार का नाम लेकर प्रियंका कैसे जवाब दे सकती थी।

यह भी पढ़ें: 'भूमि' के कारण भावुक हुए संजय दत्त, अब बेसब्री से है इंतजार

इस मौके पर प्रियंका ने यह भी बताया कि उनकी मराठी फिल्म 'वेंटिलेटर' को तीन नेशनल अवार्ड मिल चुके हैं जिसकी उन्हें बहुत खुशी है। इतना ही नहीं, प्रियंका ने यह भी बताया कि वो अभी इतनी बड़ी नहीं हुई हैं कि हिंदी फिल्मों का निर्माण करें। इसलिए वो क्षेत्रीय फिल्मों के निर्माण में पैसा लगाती हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.